Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
खरीदते समय कैसे मालूम करें शिमला मिर्च मीठी है या तीखी? मास्टर शेफ ने बताया पता करने का फार्मूला
शिमला मिर्च का ज्यादा इस्तेमाल चायनीज और इटेलियन फूड में किया जाता है। भले इस सब्जी के साथ मिर्च लगा हो लेकिन इसका स्वाद आमतौर पर तीखा नहीं मीठा होता है। इसी वजह से इसका सेवन सलाद में किया जाता है।
मार्केट में आपने भी कई रंग बिरंगी शिमला मिर्च देखी होगी, लेकिन आपको भी मालूम चल नहीं पाता है कि कौनसी शिमला मिर्च सब्जी के लिए जाएगी और कौनसी सलाद के लिए। मशहूर सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया ने इस कंफ्यूजन का आसान सा हल बताया है।

शेफ पंकज भदौरिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया मअगर सब्जी या नूडल्स आदि बनानी है तो इसके लिए अलग शिमला मिर्च है और अगर सलाद तैयार करना है तो उसके लिए अलग तरह की शिमला मिर्च की जरुरत होती है। अगर आपको ये फर्क समझ नहीं आए, तो ऐसे करें इनकी पहचान।
शिमला मिर्च पर लोबों (Lobes) की संख्या उसके स्वाद और तीखेपन के बारे में बताती है।
3 लोब वाले शिमला मिर्च तेज होती है और ये खाना पकाने के लिए परफेक्ट होती है।
4 लोब मीठी होती हैं और सलाद के लिए बेहतर होती है।
अबकी बार शिमला मिर्च खरीदने जाएं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें।
शिमला मिर्च के फायदे
- शिमला मिर्च या ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल करने के साथ ही डिस्लिपिडेमिया, कैंसर और घावों को भरने में मदद कर सकता है।
- विटामिन सी से भरपूर ये सब्जी इम्यूनिटी बूस्ट करती है।
- ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और आंखों में मोतियाबिंद को रोकने में भी ये मददगार साबित हो सकती है।
-शिमला मिर्च को आयरन और विटामिन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।
- गठिया यानी अर्थराइटिस और पीत ज्वर में भी ये राहत के लिए जानी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
