Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
कितनी बार आपको अपना बाथ मैट साफ करना चाहिए?
अधिकांश घरों में बाथरूम के बाहर एंटी-स्लिप बॉथ मैट लगे होते है, ताकि जब आप नहाकर शॉवर या टब से बाहर निकले तो गीले पांवों की वजह से बाथरूम में स्लिप होने से बच सकें। आजकल बाजार में कई प्रकार की बाथ मैट की वैरायटियां उपलब्ध हैं, जिनमें कॉटन, चेनील और माइक्रोफाइबर के साथ-साथ बम्बू यानि बांस जैसे हार्ड सरफेस भी शामिल है। लेकिन जब बात इनकी सफाई की आती है तो हर कोई नियमित नहीं हो पाता।
लेकिन क्या आप जानते है कि एक बाथ मैट पर प्रति वर्ग इंच लगभग 10 मिलियन बैक्टीरिया हो सकते हैं। ऐसे में बाथ मैट पर लगी गंदगी के अलावा गंध पैदा करने वाले और हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने से रोकने के लिए उसे रेगुलर साफ करना जरूरी है। तो अब बात ये आती है कि बाथमैट को कितनी बार धोया जाए। यानि वो ऐसे कौन-से संकेत है जो ये इशारा करते है कि बाथमैट को धोने का समय आ गया है। आइए जानते है:

बाथ मैट को कब धोना चाहिए
बाथ मैट को सप्ताह में एक बार या हर दूसरे सप्ताह में एक बार धोना चाहिए। चूंकि, एक ही बाथ मैट का उपयोग एक से अधिक लोग करते है, ऐसे में नमी और मिट्टी को जमा होने और बैक्टीरिया को पनप सकते है। अगर आप इसे समय-समय पर धोते रहेंगे तो आप खुद को और अपने परिवार को बीमारियों से बचा सकते है।
बाथ मैट को कैसे धोए
अगर आपके पास ऐसा बाथ मैट है जो मशीन में धोया जा सकता है, तो इसे आप अपने तौलिये के साथ धो सकते है। वहीं अगर आप बाथ मैट को हाथ से धोना चाहते है तो इसे गर्म पानी में डिटर्जेंट पाउडर डालकर साफ कर लें। आप चाहें तो इस पानी में सिरका भी मिला सकते है। लेकिन ध्यान रहें इसे धोने के बाद धूप में जरूर रखें ताकि इसका पानी अच्छी तरह से सूख जाए। और इससे ये बैक्टीरिया फ्री भी हो जाए। लेकिन, ऐसे बाथ मैट जिन्हें धोया नहीं जा सकता, जैसे कि बम्बू बाथ मैट या डायटोमेसियस अर्थ बाथ मैट, तो उन्हें क्लीनिंग एजेंट या हल्के डिटर्जेंट से पोंछें। इससे ये खराब नहीं होंगे।
नमी के स्तर का भी पड़ता है प्रभाव
यदि आपके घर या बाथरूम में नमी का स्तर अधिक है, तो आपको ड्राई क्लाइमेट में रहने वाले या अच्छे हवादार बाथरूम यूज़ करने वाले लोगों की तुलना में अधिक बार बाथ मैट धोने की आवश्यकता हो सकती है। क्यूंकि गीली बाथ मैट में तेजी से गंध और बैक्टीरिया विकसित हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप के पास ऐसी है मैट जो जल्दी से सूख जाती है तो उन्हें आपको उतनी बार धोने की जरूरत नहीं है।
कैमिकल एक्सफ़ोलीएटर्स यूज़ करने वाले रखें ध्यान
अगर आप कैमिकल एक्सफ़ोलीएटर्स का उपयोग करते हैं, तो आपको बाथ मैट को सामान्य से अधिक बार धोने की जरूरत है। वरना इससे मैट तो गंदा होगा ही आपको स्किन से संबंधित समस्याएं भी हो सकती है।
वो संकेत जो बताते है कि बाथ मैट धोने का समय आ गया है
हालांकि बाथ मैट को नियमित रूप से धोने की सलाह दी जाती है, लेकिन जब सफाई और कपड़े धोने की बात आती है तो कुछ लोग अन्य लोगों की तरह व्यवस्थित नहीं होते हैं। वे लोग कुछ संकेत दिखने के बाद उसे धो सकते है। जैसे कि:
- अगर आपको बाथरूम में बदबू आ रही है तो इसका एक कारण गंदा बाथ मैट हो सकता है। ये गंदा मैट फफूंद और अन्य गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया की उपस्थिति का संकेत देता है।
- अगर आपको बाथ मैट पर दाग नजर आने लगे, तो समझ जाइए कि ये बाथ मैट गंदा है और इसे साफ करने का समय आ गया है।
- अगर आपका मैट अपनी जगह पर नहीं रहकर स्लिप हो रहा हो तो उससे आप समझ सकते है कि मैट के निचले हिस्से में गंदगी या मिट्टी जमा हो गई है। अगर आपने समय रहते ऐसे स्लिपरी मैट को साफ नहीं किया तो आप फिसल सकते है। जिससे आपको गंभीर चोट भी लग सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
