Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
Summer Hacks: AC के बिना गर्मी को देना है मात, इन टिप्स से घर को करें ठंडा
चाहे आप शहर में हो या गांव में, गर्मी के मौसम में कहीं भी रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में कई लोग घर में AC तो लगवा लेते हैं, लेकिन इस महंगाई में गर्मी से बचने के लिए पूरे दिन AC चलाकर रहना मुश्किल हो जाता है। जिससे बचने के लिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसके बाद आप आसानी से इस गर्मी हवा के प्रकोप से खुद को और अपनों को सुरक्षित रख पाएंगे।

AC के बिना गर्मी को दूर भगाने के टिप्स
1. गर्मी में तेज धूप से बचने और घर के अंदर लू आने से रोकने के लिए आप दिन के समय आपने घर के सभी पर्दे और ब्लाइंड्स बंद करके रखें।
2. घर में दिन के समय गर्मी पैदा करने वाले उपकरणों, जैसे ओवन, ड्रायर, गैस का उपयोग करने से बचें। कोशिश करें की सुबर जल्दी खाना बना लें।
3. अपने पूरे घर में हवा फैलाने के लिए पंखे का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप सिलिंग फैन, स्टैंड फैन और बॉक्स फैन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. हवा से नमी को हटाने के लिए डीह्यूमिडिफ़ायर का यूज करें जो घर के अंदर के तापमान को कम करने में मदद कर सके।
5. बिस्तर पर ऐसी चादर बिछाएं जो प्राकृतिक रूप से अनुकूल हो। जैसे कोटन या सनी की चादरें, जो सांस लेने योग्य हैं और ठंडा रखने में मदद कर सकें।
6. सुबह और शाम को ठंडी हवा घर के अंदर आने के लिए खिड़की और दरवाजों को खोलकर रखें।
7. गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत सारा पानी और हेल्दी ड्रिंक्स पिएं।
8. दिन के समय अपने शरीर के तापमान को कम रखने के लिए आप ठंडे पानी से नहा सकते हैं।
9. आप खुद को ठंडा रखने के लिए कोल्ड कंप्रेस, आइस पैक या जमी हुई पानी की बोतलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
10. गर्मी में ऐसे कपड़े पहनने से परहेज करें जिसमें आपको सांस लेने में परेशानी हो। आप सूती या लिनन फैब्रिक को भी चुन सकते हैं।
11. खाने में ज्यादा तला भूना खाने के स्थान पर आप हल्की डाइट लेने की कोशिश करें। अपने खाने में सलाद जोड़े और गर्म खाना खाने से बचें।
12. घर पर अपना खुद का एयर कंडीशनर बनाने के लिए पंखे के सामने बर्फ या ठंडे पानी का एक कटोरे रखें।
13. अपनी स्किन को पोंछने और अपने आप को ठंडा करने के लिए एक नम कपड़े या तौलिया का यूज करें।
14. घर के अंदर अपने आस-पास हवा को ठंडा और शुद्ध करने के लिए इंडोर प्लांट्स का इस्तेमाल करें, जैसे स्नेक प्लांट्स।
15. अपने घर में हवा के तापमान को कम करने के लिए एक पोर्टेबल एयर कूलर या स्वैम्प कूलर का इस्तेमाल करें।
16. खाना पकाने के बाद ऊपर उठने वाली गर्म हवा को खींचने के लिए या घर के अंदर से गर्म हवा को बाहर निकालने के लिए एग्जॉस्ट फैन जरूर लगाएं।
17. तेज रोशनी देने वाले बल्ब एलईडी लाइट की तुलना में ज्यादा गर्माहट उत्पन्न करते हैं। इसलिए आप ऐसे बल्ब चुने जो कम गर्मी पैदा करते हो।



Click it and Unblock the Notifications
