Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Mixer Grinder: मिक्सर ग्राइंडर खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान,वर्ना बाद में होगी परेशानी
आज के वक्त में मिक्सर ग्राइंडर हर घर में मौजूद होता है, मसालों को पीसने के साथ ही लस्सी बनाने तक में इसका यूज होता है। साथ ही फ्रूट जूस भी बड़े आराम से इससे निकाल कर पिया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपका नया मिक्सर ग्राइंडर जल्दी खराब होने लग जाता है, आप को समझ में नहीं आ रहा होता है कि नया मिक्सर ग्राइंडर इतनी जल्दी क्यों बिगड़ गया है, लेकिन इसमें कुछ गलतियां आपकी भी होती हैं, आप जानें-अनजानें में गलत मिक्सर चुन लेते हैं। यहां हम आपको बेस्ट मिक्सर को पहचानने का सही तरीका बता रहे हैं, जिसके बाद आपको मिक्सर ग्राइंडर को खरीदते वक्त ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा।

मिक्सर ग्राइंडर कितने वॉट का है देखें
मिक्सर ग्राइंडर को खरीदते वक्त उसके वॉट को जरूर चेक करें। आप नॉर्मली 500 वॉट का मिक्सर ग्राइंडर खरीदते हैं, जो कॉमन यूज में आता है लेकिन अगर आपको मोटा अनाज पीसना है तो आपको ज्यादा वॉट का मिक्सर ग्राइंडर को खरीदना होगा। अगर आप 500 वॉट वाले मिक्सर ग्राइंडर में दाल या फिर मोटा अनाज पीसते हैं तो इसके जल्दी खराब होने के चांसेज बढ़ जाते हैं। 750 से 900 वॉट का मिक्सर ग्राइंडर इन चीजों के लिए बेहतर है।
मोटर की स्पीड चेक करें
आपको मोटर की स्पीड पर भी ध्यान देना चाहिए। ये काफी अहम है। आप मोटर स्पीड को RPM से चेक कर सकते हैं। मोटर की स्पीड RPM से बताई जाती है। आप जो घर में मिक्सर ग्राइंडर यूज करते हैं उसकी मोटर आम तौर पर 18000 से 23000 RPM के बीच होती है। जो बड़ी दुकानों पर यूज की जाती है उसका RPM काफी अधिक होता है।

मिक्सर के जार
मिक्सर ग्रांइडर के साथ जार भी मिलते हैं। जितने जार अधिक होते हैं, उतना फायदा अधिक होता है। अलग अलग सामान को पीसने के लिए अलग-अलग जार दिये जाते हैं। एक अच्छी कंपनी मिक्सर में कम से कम 3 जार देती है। लेकिन मिक्सर के जार की क्वालिटी आप जरूर देंगे, इसके साथ ही ढक्कन काफी महत्वपूर्ण है, अगर जार का ढक्कन कमजोर है या फिर उसमें लगी रबड़ वीक होती है तो मिक्सर चलाते वक्त ढक्कन खुल सकता है, और जार के अंदर का सारा सामान इधर-उधर बिखर जाता है।

मिक्सर के ब्लेड
मिक्सर कितने अच्छे से चीजों को पीसता है उसके ब्लेड पर निर्भर करता है। इसलिए जार में लगे ब्लेड जरूर चेक करें। ब्लेड स्टेनलेस स्टील के होने चाहिए, साथ ही धार भी तेज हो।
ब्रांडेड मिक्सर ग्राइंडर ही खरीदें
आप एक अच्छे ब्रांड का ही मिक्सर ग्राइंडर को खरीदें। क्योंकि ब्रांड आपको मोटर के साथ ही बाकी चीजों पर भी गारंटी और वॉरंटी प्रदान करता है। साथ ही क्वालिटी भी अच्छी होती है। आपको मोटर की गारंटी और वॉरंटी जरूर चेक करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
