Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अचार के लिए खरीदना है कच्चा आम खरीदते हुए न करें ये गलती, इन 4 बातों का रखें ख्याल
गर्मी में हर घर में आम का अचार डाला जाता है। आम के अचार के लिए कच्ची कैरी का इस्तेमाल किया जाता है। पूरे देशभर में आम के अचार को लोग खूब चाव से खाना पसंद करते हैं। लेकिन आपको पता है कि आम के चटपटे अचार के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है अच्छी कैरी का चुनना।
आइए जानते हैं कि घर पर आम का अचार बनाने के लिए कैरी चुनते हुए आपको किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।

छिलकों पर नजर
अचार के लिए ऐसी कैरी चुने जिसके छिलके मोटे हों। ऐसे आम अधिक खट्टे होते हैं और इनसे अचार का स्वाद काफी अच्छा आता है। इन आमों को लंबे समय तक स्टोर करने पर भी यह जल्दी खराब नहीं होते हैं।
रेशे वाले आम खरीदें
आम खरीदते हुए एक बात का खास ख्याल रखें कि कैरी खूब रेशेदार होना चाहिए। इसके लिए आप दुकानदार से भी मदद ले सकते हैं।
आम का आकार
पके हुएआमों की तुलना में कैरी का आकार छोटा और गोल होता है। इन आमों का रंग बहुत गहरा होता है और ये छूने में भी सख्त होते हैं। अगर आपको ऐसे आम दिखें तो आप इन्हें आसानी से खरीद लें।
खुशबू पर दे ध्यान
खट्टे आमों का ही अचार अच्छा बनता है तो ऐसे में जब भी आम खरीदने जाएं तो एक बार सूंघकर जरूर देखें कि कहीं इसमें से मीठी-मीठी खुशबू तो नहीं आ रही है। अगर मीठी खुशबू आए तो इसे न खरीदें। इन बातों का ध्यान में रखकर अगर आप आम खरीदेंगे तो आपका अचार परफेक्ट बनेगा.



Click it and Unblock the Notifications
