Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
एयर डक्ट पर जम गई है गंदगी, तो क्लीनिंग के लिए फॉलो करें ये स्टेप
एयर डक्ट, एक ऐसा सिस्टम है जो हवा को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने का काम करता हैं। जब आपका एचवीएसी सिस्टम चल रहा होता है, तो यह आपके घर से रिटर्न डक्ट के माध्यम से सिस्टम में हवा खींचता है। फिर हवा को फ़िल्टर किया जाता है, और आपूर्ति नलिकाओं के माध्यम से उसे आपके घर में वापस भेज दिया जाता है।
लेकिन, समय के साथ, एयर डक्ट गंदे हो सकते हैं क्यूंकि धूल, बाल और अन्य कचरा इसके अंदर चिपक जाता है। यदि नमी मौजूद है, तो गंदे एयर डक्ट में फफूंद बढ़ सकती हैं और कीड़े लग सकते है। जो ना सिर्फ सिस्टम की दक्षता को कम कर सकते हैं बल्कि इनडोर एयर क्वालिटी को भी प्रभावित कर सकते हैं। तो आइए जानते है डक्ट को कब और कैसे साफ करना चाहिए।

एयर डक्ट का कवर हटा दें
सबसे पहले घर में जमी गंदगी और मलबे को फैलने से रोकने के लिए थर्मोस्टेट पर एचवीएसी सिस्टम को बंद कर दें या सर्किट ब्रेकर को बंद कर दें। एक बार सिस्टम बंद हो जाने पर, सप्लाई और रिटर्न ग्रिल्स हटा दें। कुछ ग्रिल्स को स्क्रू से सुरक्षित किया जा सकता है, इसलिए एयर डक्ट कवर को हटाने से पहले आपको एक स्क्रूड्राइवर या ड्रिल की जरूरत पड़ेगी।
सप्लाई और रिटर्न ग्रिल्स को साफ करें
डक्ट हटाने के बाद सप्लाई और रिटर्न ग्रिल्स को गर्म पानी और डिश सोप से साफ़ करें। ग्रिल्स पर चिपकी किसी भी गंदगी को हटाने के लिए मुलायम नायलॉन ब्रश का उपयोग करें। यदि इनडोर सिंक में रिटर्न ग्रिल्स नहीं आ पा रहे हैं, तो रसोई के सिंक, कपड़े धोने के सिंक या बाहर एक नली या बाल्टी में भी इसे साफ किया जा सकता है। फिर ग्रिल्स को धोने के बाद उन्हें सूखने के लिए अलग रख दें।
एयर डक्ट के कचरे को हटाए
जब आपको एयर डक्ट का डायरेक्शन पता चल जाए तो क्लीनिंग ब्रश और एक्सटेंशन पोल को सावधानीपूर्वक डक्ट में ड़ालें, जब तक कि एक्सटेंशन पोल का केवल 1 फुट हिस्सा डक्ट के बाहर न रह जाए। पोल को एक ड्रिल से कनेक्ट करें और ब्रश को आगे की ओर घुमाने के लिए ड्रिल ट्रिगर को दबाए। अगर आपका एक्सटेंशन पोल किसी ड्रिल से कनेक्ट नहीं हो सकता, तो ब्रश को घुमाने के लिए अपने हाथों का उपयोग करें। क्लीनिंग ब्रश को घुमाते समय, धीरे-धीरे एक्सटेंशन पोल को एयर डक्ट से बाहर खींचें ताकि किसी भी धूल या कचरे को हटा सकें।
एक बार जब क्लीनिंग ब्रश डक्ट के शुरूआती छोर तक पहुंच जाए, तो ड्रिल या मैन्युअल घुमाव बंद कर दें। यदि ब्रश में टी है तो उसे डक्ट के विपरीत दिशा में ले जाएं। इस प्रोसेस को पूरे घर में प्रत्येक डक्ट के साथ दोहराएं।
एयर डक्ट को साफ करें
डक्ट से खींची गई धूल और कचरे को सोखने के लिए शॉप वैक्यूम का उपयोग करें। फिर, एक्सटेंशन नली को शॉप वैक्यूम से जोड़ें और इसे डक्ट में डालें। डक्ट के अंदर वैक्यूम होज़ के साथ, शॉप वैक्यूम चालू करें। धीरे-धीरे नली को वापस डक्ट से बाहर खींचें, जितना संभव हो सके डक्ट को साफ करने के लिए इसे खींचते समय आगे-पीछे करें। लेकिन ये काम धीमी गति और सावधानी पूर्वक करें। पूरे घर की डक्ट साफ करने के लिए यही प्रोसेस दोहराए।
एचवीएसी सिस्टम चालू करें
प्रत्येक डक्ट को रगड़ने और वैक्यूम करने के बाद, सप्लाई और रिटर्न ग्रिल्स को फिर से इंस्टॉल करें। एचवीएसी सिस्टम चालू करें और इसे दोबारा बंद करने से पहले 20 से 30 मिनट तक चलने दें। ये क्वीक ऑपरेटिंग साइकल किसी भी बचे हुए कचरे को फिल्टर में फंसा देगा। फिर फ़िल्टर को बदल दें और एचवीएसी सिस्टम को वापस चालू करें।
एयर डक्ट कब साफ करना चाहिए?
अगर डक्ट पर अत्यधिक गंदगी जमा हो गई है और जब वो चलता है तो उसके साथ धूल या कचरा उड़ता दिखाई दें तो समझ लीजिए उसे साफ करने का समय आ गया है। इसके अलावा फफूंदी या कीड़ें दिखाई दें तो उन्हें तुरंत उसे साफ कर लेना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
