Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
फूड प्रोसेसर से आ रही है बदबू, तो साफ करने के लिए अपनाए ये तरीका
Easy Way to Clean Food Processor: फूड प्रोसेसर एक ऐसा इक्विपमेंट है, जो हर किचन के लिए आवश्यक बन गया है। क्यूंकि इसकी वजह से कुकिंग काफी आसान बन गई है। लेकिन जब बात इसे क्लीन करने की आती है तो ये एक मुश्किल टास्क लगता है। क्यूंकि, अगर इसे ठीक से साफ न किया जाए, तो बचे हुए फूड की खूश्बु आपके द्वारा डाली गई अगली चीज तक पहुंच सकती है और गंदगी जम़ा होने से आपका फूड प्रोसेसर खराब भी हो सकता है।
तो यहां हम फूड प्रोसेसर साफ करने के कुछ आसान हैक्स बता रहे है, जिससे ना सिर्फ ये डीप क्लीन होगा, बल्कि उसकी चमक भी बरकरार रहेगी।

अप्लाइंस को अनप्लग करें और अटेंचमेंट हटाए
फूड प्रोसेसर के किसी भी हिस्से को साफ करने से पहले, ये सुनिश्चित करें कि फूड प्रोसेसर बंद और अनप्लग है। फिर, इसके जो भी पार्टस हट सकें उसे निकाल दें। लेकिन ब्लेड या डिस्क को संभालते समय एक्सट्रा अलर्ट रहें। यदि आपके फूड प्रोसेसर पुराने मॉडल का है, तो बेस और स्पिंडल को छोड़कर ऊपर के सभी पार्टस को अलग करें।
बाउल को खाली करें और भिगो दें
फूड प्रोसेसर के पार्टस निकालने के बाद बाउल में बची खाद्य सामग्री निकालें। इसके लिए स्पैटुला का प्रयोग करें और जितना संभव हो सके उतना खुरचने का प्रयास करें। वहीं, डिप्स या प्यूरी जैसी ऑइली चीजों के लिए, साफ किए गए बाउल को गर्म साबुन वाले पानी में भिगोए। लगभग 15 मिनट के बाद, पानी को कटोरे से बाहर निकाल दें, और अगर खाने की चीजें ब्लेड या डिस्क के आसपास अटकी हुई है, तो उसे हटाने के लिए स्क्रब ब्रश का उपयोग करें।
बाउल और अटेंचमेंटस को धो लें
इसके बाद पहले ब्लेड या डिस्क और स्पिंडल को हटा दें। सभी पार्टस को अलग करने के बाद आपके पास सफाई के दो ऑप्शंस होते हैं: हाथ से धोने का या डिशवॉशर का उपयोग करके। लेकिन चूंकि, फूड प्रोसेसर के कुछ पार्टस डिशवॉशर में धोने से खराब हो सकते है। इसलिए मेनिफेक्चर इंस्ट्रक्शन अच्छे से चैक कर लें। अन्यथा, हाथ से धोना सबसे बेस्ट और आसान है। अटैचमेंट को डुबाने से पहले सिंक को गर्म पानी और डिश सोप से भरें, और फिर हर पार्ट को अच्छी तरह से धोने के लिए स्क्रब ब्रश या मुलायम स्पंज का उपयोग करें। इस दौरान, ब्लेड डिस्क का खास ध्यान रखें और सफाई करते समय इसे तेज धार के विपरीत दिशा से पकड़ें। अन्यथा हाथ पर कट लग सकता है।
बेस को पोंछ लें
उपयोग के बाद फूड प्रोसेसर पर लगे दाग या गंदगी को साफ करने के लिए मोटर बेस और कॉर्ड के बाहरी हिस्से को पोंछे। इसके लिए एक गीले कपड़ा का उपयोग करें। अगर बटन्स के बीच टुकड़े या गंदगी फंसी हुई है, तो उन्हें हटाने के लिए टूथपिक या टूथब्रश का यूज़ करें। इसके बाद बेस और कॉर्ड को एक साफ कपड़े से सुखा लें। एक बार जब सभी हिस्से सूख जाएं, तो फ़ूड प्रोसेसर को किसी अन्य रेसिपी के लिए उपयोग करने या स्टोर करने के लिए फिर से रिअसेंबल करें।
कुछ इस तरह करें फूड प्रोसेसर की केयर
बाकी अप्लाइंसेज की तरह फूड प्रोसेसर को भी उतनी ही केयर की जरूरत है। तो जब भी आप फूड प्रोसेसर में कोई फूड आइटम डालें तो कोशिश करें कि आप उसे छोटे टुकड़ों में काटें। ऐसा करने से फूड प्रोसेसर आसानी से चलेगा और उससे ब्लेड जल्दी खराब नहीं होंगे। इसके अलावा एक साथ बहुत सारे फूड मैटीरियल ना डा़लें। क्यूंकि, इससे मोटर को नुकसान पहुंच सकता है। बल्कि जब आप फूड प्रोसेसर को पूरा फिल नहीं करते हैं तो इससे बेहतर चॉपिंग और ब्लेंडिंग होती है। फूड प्रोसेसर में हार्ड फूड आइटम्स डालने से बचें। साथ ही, इसमें गर्म चीजें भी डालने से भी बचना चाहिए, क्योंकि गर्मी मशीनरी को नुकसान पहुंचा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
