Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
वॉशिंग मशीन का गंदा फिल्टर कपड़ों को बना सकता है बदबूदार, इस तरह करें साफ
How To Clean Washing Machine Filter in Hindi: क्या वॉशिंग मशीन में धुले कपड़ों की धुलाई से आप संतुष्ट नहीं है। क्या वॉशिंग मशीन में धुले कपड़े आपको साफ नहीं लगते।
तो इसका मतलब ये है कि आपके मशीन का फिल्टर गंदा हो चुका है। जिसे आपको सुरक्षित तरीके से साफ करने की जरूरत है। अन्यथा कपड़े साफ होने की बजाय और गंदे हो सकते है और इनमें बदबू आ सकती है। तो आइए जानते है वॉशिंग मशीन में लगे फिल्टर को कितनी बार और कैसे साफ करना चाहिए।

वॉशिंग मशीन का फिल्टर कहां होता है?
दरअसल, वॉशिंग मशीन के ड्रायर में एक वेंट और लिंट ट्रैप होता है जिसे नियमित रूप से साफ करने पड़ता है। वहीं, लिंट और अन्य मलबे को पकड़ने और फंसाने के लिए वॉशिंग मशीन फ़िल्टर होता है। आपके वॉशर को सुरक्षित और बेहतर तरीके से काम करने के लिए फ़िल्टर को साफ करने की आवश्यकता है। वॉशिंग मशीन के फिल्टर को साफ ना करने से कपड़े गंदे और बदबूदार हो सकते हैं और समय के साथ, मशीन को नुकसान हो सकता है। आमतौर पर ये फिल्टर मशीन के बीच में, ड्रम के उपरी हिस्से में, मशीन के बाहरी हिस्से में, वॉटर पंप के पास या ड्रेनेज नाली के अंत में होता है। हालांकि, जो एडवांस टेक्नोलॉजी वाली मशीनें है उनमें फिल्टर नहीं होता है। और इनमें ऑटोमेटिक तरीके से सफाई हो जाती है।
वॉशिंग मशीन फ़िल्टर को कितनी बार साफ़ करें?
वॉशिंग मशीन के फिल्टर को कितनी बार साफ करना चाहिए, इस संबंध में मशीन के मैनुअल में बताया गया होता है। लेकिन सामान्यत: महीने में एक बार या दो महीने में एक बार वॉशिंग मशीन फ़िल्टर को साफ़ कर लेना चाहिए। हालांकि, ये इसके उपयोग पर भी निर्भर करता है। यानि जहां मशीन का अधिक बार उपयोग होता हैं या जो नियमित रूप से बाहरी काम के कपड़े या गंदे कपड़े धोते हैं, उन्हें फिल्टर को समय-समय पर फिल्टर साफ करते रहना चाहिए।
वो संकेत जो बताते है फ़िल्टर को साफ़ करने का समय आ गया है:
* धोने के बाद कपड़ों पर एक्सट्रा डिटर्जेंट सहित लिंट या गंदगी जमा होना।
* पानी का ड्रेनेज अच्छे से ना होना, जिसके कारण ड्रायर के बाद भी कपड़े गीले रहें।
* फफूंदी जैसी गंध जो ये इशारा करती है कि वॉशर में पानी जमा है।
वॉशिंग मशीन फ़िल्टर को कैसे साफ़ करें
स्टेप 1 - फ़िल्टर को रिमूव करें
सबसे पहले फ़िल्टर को उसकी जगह से हटा दें और एक नम सफाई वाले कपड़े का उपयोग करके धीरे से लिंट और मलबे को साफ करें।
स्टेप 2 - फ़िल्टर हाउसिंग की सफाई
टॉर्च की सहायता से फ़िल्टर हाउसिंग की जांच करें। इसके बाद लिंट और मलबे को पोंछने के लिए एक कपड़े का उपयोग करें। चूंकि फ़िल्टर हाउसिंग खोलते समय पानी बाहर आएगा, ऐसे में बाहर निकलने वाले पानी को रोकने के लिए आप एक पुराना तौलिया रख सकते हैं।
स्टेप 3 - फ़िल्टर को भिगो दें
एक बाल्टी या कटोरे को इतनी मात्रा में भरें कि फिल्टर गर्म पानी में डूब जाए और उसमें लगभग 1 चम्मच डिश सोप या लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट ड़ालें। फिर फ़िल्टर को 10 मिनट तक घोल में भीगने दें।
स्टेप 4 - फ़िल्टर को साफ़ करें
चूंकि फिल्टर में गंदगी जम जाती है ऐसे में उसे हटाने के लिए पुराने टूथब्रश या डिश ब्रश जैसे नरम-ब्रिसल वाले ब्रश का उपयोग करके, फ़िल्टर को साफ़ करें।
स्टेप 5 - फ़िल्टर दोबारा फिट करें
अच्छी तरह से साफ करने के बाद फिल्टर को वॉशर की अपनी सुरक्षित जगह पर फिट कर दें। ड्रायर फिल्टर की तरह इन्हें सुखाने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि वे फिर से गीले हो जाएंगे।
स्टेप 6 : लीकेज की जांच करें
यह जांचने के लिए कि फ़िल्टर सही जगह पर लगा है, वॉशर का शॉर्ट साइकिल चलाए। अगर आपको कोई रिसाव दिखाई दें तो फ़िल्टर हटा दें और उसे उसकी जगह पर फिर से अच्छे से लगा दें।



Click it and Unblock the Notifications
