Latest Updates
-
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Holi 2024: होली की मस्ती में गंदा हो गया है घर, तो फर्श से लेकर दीवार तक ऐसे छुड़ाएं रंग
होली पर जमकर मस्ती तो कर ली और एक-दूसरे को पूरी तरह से रंग भी दिया। लेकिन जब बाद में आप देखते हैं कि घर में जगह-जगह पर रंग के निशान रह गए हैं तो यकीनन सफाई करना बहुत मुश्किल हो जाता है। भले ही होली आप घर के बाहर खेलें, लेकिन फिर भी रंग घर में लग ही जाते हैं। गंदे कपड़ों और हाथों के कारण फर्श से लेकर फर्नीचर तक पर रंग नजर आते हैं।
होली के बाद इन रंगों को साफ करने में बहुत अधिक मेहनत लगती है। हालांकि, अगर आप इन्हें सही तरह से साफ करते हैं तो आपका काम काफी आसान हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको होली के बाद घर में अलग-अलग जगहों पर लगे रंग को साफ करने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

फर्श से होली के रंग कैसे साफ करें
अगर आपके घर के फर्श पर होली के दाग लग गए हैं तो उन्हें हटाते समय आपको यह जरूर देखना चाहिए कि वे किस तरह के हैं। मसलन-
• अगर आपका फर्श लकड़ी का है तो ऐसे में आप सबसे पहले नम कपड़े से अतिरिक्त रंग को तुरंत साफ कर लें। अब आप वुडन फ्लोर क्लीनर की मदद से उसे साफ करें। आप चाहें तो गर्म पानी और माइल्ड डिश सोप के घोल और साफ कपड़े की मदद से भी फर्श को साफ कर सकते हैं। फर्श को किसी तरह का नुकसान ना हो, इसलिए उसे जोर-जोर से रगड़ने से बचें।
• अगर आपका फर्श टाइल या लिनोलियम का है, तो आप बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं और कुछ मिनट तक लगा रहने दें। अंत में, नरम ब्रिसल वाले ब्रश या स्पंज से क्षेत्र को धीरे से साफ़ करें। फिर एक सूखे कपड़े की मदद से उसे सुखा लें।
• अगर आपका कंक्रीट का फर्श है तो व्हाइट विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर एक घोल बनाएं। इस घोल को दाग वाली जगह पर लगाकर मिनट तक लगा रहने दें। फिर उस एरिया को ब्रश या स्पंज से साफ़ करें। अंत में, इसे साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें।
दीवारों से होली के रंग कैसे साफ करें
होली खेलते हुए दीवारों पर रंग लग जाना बेहद आम बात है। इन्हें हटाने के लिए आप ये उपाय अपनाएं-
• अगर आपके घर में पेंटेड वॉल है तो उसे आप माइल्ड डिश सोप और गर्म पानी का घोल बनाकर साफ कर सकते हैं। पेंट को नुकसान पहुँचाने से बचाने के लिए बहुत ज़ोर से रगड़ने से बचें। उस एरिया को साफ पानी से धोएं और धीरे से सुखाएं।
• अगर आपने वॉलपेपर लगाया है तो दाग को धीरे से पोंछने के लिए एक नम कपड़े या स्पंज का उपयोग करें। ध्यान दें कि बहुत अधिक नमी वॉलपेपर को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर दाग बना रहता है, तो एक नम कपड़े पर थोड़ी मात्रा में माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
टाइल्स से होली के रंग कैसे साफ करें
टाइल्स से होली के रंग साफ करते समय आपको यह जरूर देखना चाहिए कि वह किस टाइप की हैं-
• सिरेमिक या चीनी मिट्टी की टाइलों को गर्म पानी और माइल्ड डिश सोप की मदद से साफ किया जा सकता है। आप इन्हें नरम ब्रिसल वाले ब्रश या स्पंज से साफ़ करें। अंत में, साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें।
• वहीं, संगमरमर या ग्रेनाइट की टाइलों को पीएच-न्यूट्रल स्टोन क्लीनर की मदद से साफ करें। हालांकि, इन्हें इस्तेमाल करने से पहले पानी से डायलूट कर लें। अब दाग वाली जगह पर क्लीनर लगाएं और मुलायम ब्रश या स्पंज से धीरे-धीरे रगड़ें। अंत में, साफ पानी से धोकर सुखा लें। ध्यान दें कि आप किसी भी एसिडिक क्लीनर का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि वे सरफेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
फर्नीचर से होली के रंग कैसे साफ करें
फर्नीचर पर लगे होली के रंग को साफ करना इतना भी मुश्किल नहीं है।
• अगर आपका फर्नीचर लकड़ी का है तो आप गर्म पानी और माइल्ड डिश सोप की मदद से उसे साफ कर सकते हैं। लकड़ी को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए अत्यधिक नमी का उपयोग करने से बचें। उस एरिया को साफ पानी से धोएं और अच्छी तरह सुखा लें।
• वहीं, अगर फर्नीचर गद्देदार है तो उसे साफ करने के लिए माइल्ड डिटर्जेंट और पानी के घोल का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक साफ कपड़े को घोल में भिगोएं और दाग को धीरे से पोंछ लें। उसे जोर से ना रगड़े, अन्यथा दाग फैल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications