Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
मिक्सर ग्राइंडर के ब्लेड में जमी गंदगी को साफ करने से नहीं कटेगा हाथ, मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने बताया आसान
How to clean Mixer jar Blender : किचन में मिक्सर के बिना काम करना मुश्किल होता है। रोजाना कभी मसाला पीसने के लिए तो कभी चटनी बनाने के लिए मिक्सर बहुत काम आता है। छोटी-छोटी जरूरतों में मिक्सर का इस्तेमाल करने से इसमें दाग या मसालों के छोटे-छोटे कण रह जाते है और गंदगी सी नजर आने लगती हैं। इस तरह से जार भी गंदा दिखाई देता है और उस पर कीटाणु भी जमने लगता हैं। जब बात आती है इसकी साफ-सफाई की तो काफी परेशानी होती है।
खासकर, जार के ब्लेड के नीचे साफ करने में उंगलियों के कटने का रिस्क रहता है। चिकनाई हटाने और जार से गंध भी जल्दी से नहीं जाता है। आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लेंडर जार को साफ करने का ये हैक शेयर किया है। आइए जानते है ये काम के हैक्स-

दो मिनट में ऐसे साफ करें ब्लेंडर जार
ब्लेंडर में जब भी आप कोई मसाला या चटनी पीसते हैं तो उसमें ब्लेड के नीचे कुछ छोटे-छोटे कण फंसे रह जाते हैं। इसके बाद जार से बदबू भी आने लगती है साथ ही जार में लगी चिकनाई भी साफ नहीं होती है। आपको मिक्सी जार को साफ करने के लिए थोड़े से बर्फ के टुकड़े लें और साथ ही इसमें थोड़ा सा लिक्विड सोप डाल दें। अब इसे स्विच ऑन करके ब्लेंड होने दें। कुछ ही सेकेंड में सारी गंदगी, चिकनाहट बर्फ के साथ झाग बनकर ऊपर आ जाएगी। अब आप इसे साफ पानी से धो लें। आप देखेंगे कि जार बिल्कुल पहले की तरह चकाचक चमक उठा हैं। एक बार इस आसान से नुस्खे को ट्राई करके जरूर देखें।



Click it and Unblock the Notifications
