Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
उन बाहरी खिड़कियों को कैसे करें साफ, जो है आपकी पहुंच से दूर
गर्मी के मौसम में घर में सफाई बनाए रखना बहुत मुश्किल टास्क है। इस समय तेज हवा के थपेड़े अपने साथ कई सारी मिट्टी और कचरा लेकर आते है। जिसकी वजह से ना सिर्फ घर का फर्श और फर्नीचर बल्कि दरवाजे और खिड़कियां भी काफी गंदे हो जाते हैं। देखा जाए तो घर का फर्श, फर्नीचर और दरवाजे साफ करना कोई बड़ा टास्क नहीं है, लेकिन जब बात खिड़कियों को साफ करने की आती है तो ये काम बड़ा मुश्किल काम लगता है।
खासकर जब उनका बाहरी हिस्सा साफ करना हो और खिड़कियां ऊंची हों या अजीब आकार की हों। तो यहां हम आपको बाहरी खिड़कियों को साफ करने के कुछ ऐसे सिंपल तरीके बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप खिड़कियों को आसानी से साफ कर पाएंगे।

बाहरी खिड़कियों को सीढ़ी से कैसे साफ करें
अगर आप खिड़कियों तक पहुंचने के लिए सीढ़ी का उपयोग करने में सहज हैं, तो तीन चीजें सुनिश्चित करें कि पहला वह सीढ़ी अच्छी स्थिति में है, दूसरा आपके पास साथ वहां कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद है और तीसरा वह सीढ़ी एंटी-स्लिपरी है। आप चाहें तो सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट, हार्नेस जैसे उचित सुरक्षा उपाय भी अपना सकते है।
वैसे , देखा जाए तो किसी भी खिड़की को साफ करने का पहला स्टेप सॉफ्ट ब्रश या स्पंज और साबुन के पानी का उपयोग करके गंदगी और जमी हुई मैल हटाना है। इसके बाद खिड़की को साफ पानी से धोएं और अखबार या माइक्रोफाइबर कपड़े से सुखाए। ध्यान रहें, अपने विंडो क्लीनिंग टूल और सोल्यूशंस के साथ सीढ़ी पर चढ़ने और उतरते समय सावधान रहें।
बिना सीढ़ी के बाहरी खिड़कियों को कैसे साफ करें
अगर आप ऊंची जगहों को साफ करने के लिए सीढ़ी पर चढ़ने का रिस्क नहीं उठाना चाहते, तो आप इन मुश्किल जगहों तक पहुंचने के लिए विभिन्न टूल्स का उपयोग कर सकते हैं। जैसे कि:
टेलिस्कोपिक पोल हैंडल वाला एक्सटेंडेबल स्क्वीजी: ये कई तरह की साइज में आता हैं, और आप जमीन से दूसरी मंजिल की खिड़की तक पहुंचने के लिए इसे आवश्यक लंबा भी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें, जब भी एक्सटेंडेबल स्क्वीजी खरीद रहें हो तो, एक टिकाऊ और मजबूत स्क्वीजी ऑर्डर करें जो खिड़कियों से दाग और जमी हुई गंदगी को रगड़ने के दौरान लगने वाले दबाव को झेल सकें।
एडजेस्टेबल नोज़ल वाला गार्डन होज़: इसकी मदद से सभी कोनों और गैप सहित खिड़कियों को साफ करने के लिए पानी का हाई प्रेशर चाहिए होता है। इसके लिए पाइप से खिड़की पर छिड़काव करें और फिर, मुलायम ब्रश या स्पंज से खिड़की को साफ़ करें। फिर, पाइप की मदद से साफ पानी से धोए। इससे खिड़की ऐसे चमक जाएगी मानो उसकी पॉलिशिंग की गई हो। वैसे अगर आप चाहें तो बाज़ार में मिलने वाले क्लीनिंग सोल्यूशन या विनेगर और पानी के मिश्रण का उपयोग करके भी खिड़कियां साफ कर सकते है।
यू-आकार का टेलीस्कोपिक पोल: ये आम तौर पर एक सेट में आता हैं जिसमें स्पंज, स्क्वीजी और सफाई करने वाला कपड़ा होता है। ये पोल अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। इसमें आपको बाहरी खिड़कियों को साफ करने के लिए किसी तरह का कोई जोखिम उठाने की जरूरत नहीं रहती।
मैग्नेटिक क्लीनर: अगर आप एक अपार्टमेंट में रहते हैं या आपके घर में खिड़कियां आपकी पहुंच से बहुत दूर है तो मैग्नेटिक क्लीनर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके दोनों साइड में प्लास्टिक का क्लीनिंग टूल होता है, जो खिड़की के दोनों ओर रहता है, जो एक साथ चिपक जाता है। इसके अंदरूनी हिस्से में लगे हैंडल का उपयोग करके, आप टूल को उस स्थान पर पहुंचा सकते हैं जहां आपको इसकी आवश्यकता है। इसे यूज़ करने के लिए स्क्रबिंग साइडस को एक क्लीनिंग सोल्यूशन में डुबोएं और इसे खिड़की की सतह के आंतरिक और बाहरी हिस्से पर लगाएं। फिर, दोनों तरफ साफ करने के लिए अंदर के हैंडल को घुमाए। ध्यान रहें, इसे बहुत तेज़ी से हिलाने से बचें, क्यूंकि इससे मैग्नेट अलग हो सकते हैं।
विंडो वैक्यूम क्लीनर: ये खास़कर खिड़की और उसके फ्रेम पर चिपकी गंदगी, जमी हुई मैल और धूल के कणों को खत्म करने के लिए डिज़ाइन किया जाता हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इनका यूज़ करते समय पानी नहीं टपकता। इन हैंडहेल्ड वैक्यूम क्लीनर में एक स्क्वीजी ब्लेड होता है जो सतह की गंदगी और जमी हुई गंदगी को हटा देता है।



Click it and Unblock the Notifications
