Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
मिनटों में साफ होगी ओवन पर जमा गंदगी, बस फॉलो करें ये क्लीनिंग हैक्स
किचन में ऐसे कई सारे अप्लाइंसेज है जिनके बिना हमारी जिंदगी काफी मुश्किल हो सकती है, क्यूंकि इनकी मदद से ही खाना बनाने का काम आसान हो जाता है। ओवन इसी में से एक है, जिसका इस्तेमाल हम तरह-तरह की डिशेज बनाने के लिए करते है। चाहे पिज्जा बनाना हो या केक, ओवन में इन चीजों को बनाने से ना सिर्फ काफी सारा समय बचता है, बल्कि इसमें बनने वाली डिशेज काफी टेस्टी भी बनती है। लेकिन जब बात ओवन रैक की साफ-सफाई की आती है, तो ये एक बड़ा टास्क बन जाता है।
क्यूंकि जब ओवन पर गंदगी जमा हो जाती है, तो ना सिर्फ इसमें बदबू आने लगती है, बल्कि रैक पर जमा चीजों के कारण धुएं और आग का खतरा भी बढ़ सकता है।

ऐसे में ये जरूरी है कि समय पर ओवन रैक को साफ किया जाए। यहां हम आपको ओवन रैक साफ करने के आसान हैक्स बताने जा रहे है। जिससे आपको ओवन रैक को साफ करना बच्चों का खेल लगेगा।
सिंक में ओवन रैक कैसे साफ करें
ओवन रैक को साफ करने के लिए रैक को बाहर निकालें और उन्हें अपने बड़े सिंक में रखें। फिर रैक पर बेकिंग सोडा छिड़कें, और ऊपर से व्हाइट विनेगर डालें और इस मिश्रण को जमने दें। ऐसा करने से कुछ ही मिनटों में रैक पर जमी हुई गंदगी बाहर आ जाएगी। इसके बाद, इस गंदगी को हटाने के लिए रैक को सिलिकॉन ब्रश या स्पंज से साफ़ करें। ओवन में वापस ड़ालने से पहले रैक को गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें और रैक को एक मुलायम कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें।
बाथटब या शॉवर में ओवन रैक को कैसे साफ़ करे
अगर आपके पास अपने ओवन रैक को साफ करने के लिए पर्याप्त बड़ा सिंक नहीं है, तो परेशान ना हो। क्यूंकि इसे आप अपने घर के बाथरूम में भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि अपने टब या शॉवर को खरोंच, दाग और गंदगी से बचाने के लिए पुराना तौलिया लें और इसे अच्छे से फैलाकर इस पर ओवन रैक को रखें। इसके बाद आधा कप बेकिंग सोडा और में पानी मिलाकर पेस्ट बनाए और इसे रैक पर फैलाएं। फिर रैक पर बराबर मात्रा में विनेगर और पानी का मिश्रण छिड़कें और उन्हें 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर ओवन रैक को मुलायम ब्रश या स्पंज की मदद से साफ़ करें। इसके बाद ओवन रैक को साफ पानी से धोएं और अच्छे से सूखाकर कुछ घंटे बाद काम में लें।
ट्रैश बैग (गार्बिज बैग) से ओवन रैक को कैसे साफ करें
अगर आपके पास कोई सिंक, टब या शॉवर नहीं है जिसमें आप अपने चिकने, गंदे ओवन रैक को रख कर साफ कर सकें। तो परेशान ना हो। क्यूंकि ओवन रैक को ट्रैश बैग यानि कचरा ड़ालने वाले बैग की मदद से भी साफ किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहें इसके लिए कमजोर नहीं मजबूत बैग जरूरी है। जो जोर लगने पर भी आसानी से फूटे नहीं। इसके लिए घर में मौजूद क्लीनिंग प्रोडक्ट से ओवन रैक को धीरे-धीरे स्प्रे करें, फिर उसे ट्रेश बैग में डाल दें - बल्कि संभव हो, तो उन्हें तब स्प्रे करें जब वे पहले से ही बैग में हों ताकि क्लीनर का असर अच्छे से नजर आए। फिर बैग को बंद करके रैक को 30 से 45 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। फिर रैक को बाहर निकालें और उन्हें कागज़ के तौलिये या स्पंज से साफ़ करें। फिर गर्म, साबुन वाले पानी से ग्रीस और गंदगी को धो लें। इसके बाद रैक को एक बार फिर साफ गर्म पानी से अच्छी तरह से धोएं, फिर उन्हें एक साफ तौलिये, माइक्रोफाइबर कपड़े या कागज़ के तौलिये से सुखाएं, या बस उन्हें हवा में पूरी तरह सूखने दें।



Click it and Unblock the Notifications
