Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
Tea Strainer Cleaning Hacks: मास्टर शेफ पंकज भदौरिया से जानिए स्टील की छन्नी साफ करने के आसान टिप्स
चाय भारत के हर घर में बनती है। कई लोगों के दिन की शुरूआत ही एक कप चाय से होती है। चाय में डाली जा रही सामग्री को चाय से अलग करने के लिए छन्नी की जरूरत पड़ती है जो अक्सर गंदी हो जाती है और साफ करना थोड़ा मुश्किल होता है।
स्टील की चाय छन्नी थोड़े समय बाद अपना रंग बदलने लगती है और गंदी हो जाती है। उसके छेदों में चाय की पत्तियां और दूध की मलाई फंस जाती है, जो छन्नी धोने के बाद भी उसमें फंसे रहते हैं और थोड़े समय बाद काला पड़ जाते हैं। जिसके कारण छन्नी देखने में बहुत गंदी लगती है। लेकिन आप घर पर इस छन्नी को कुछ आसान टिप्स की मदद से क्लीन कर सकते हैं।

मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होने पंकज के नुस्खे में चाय की छन्नी साफ करने का एक आसान तरीका लोगों के साथ शेयर किया है। जिसे आप भी अपनी काली चाय की छन्नी को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
पंकज भदौरिया का नुस्खा
स्टील की छन्नी साफ करने के लिए आपको बस गैस जलाकर चाय की छन्नी को आंच के ऊपर रखकर घूमाते रहना है और थोड़े समय के लिए गैस पर छोड़ दें। इस दौरान अपना ख्याल रखें। इसके बाद गैस से छन्नी हटाकर हल्का ठंडा होने के लिए साइड में रख दें। फिर टूथब्रश की मदद से साबून या डिशवॉश लगाकर अपनी छन्नी को साफ कर लें। बस आपकी स्टील की छन्नी चमकती हुई नई जैसी नजर आने लगेगी।
इन ट्रिक्स को भी आजमाएं
1. ब्लीच
काली हुई चाय की छन्नी को साफ करने में ब्लीच भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बस आपको एक कप पानी में ¼ कप ब्लीच डालना है और फिर इसमें अपनी काली छन्नी डाल दें। आधे घंटे के बाद पानी के नीचे इस छन्नी को रखकर साफ कर लें।
2. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में नेचुरल क्लिनजिंग एजेंट होता है, जिसकी मदद से आप किसी भी चीज को क्लीन कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप प्लास्टिक या स्टील की चाय की छन्नी को साफ करने के लिए भी कर सकते हैं।
3. सफेद विनेगर
चाय की छन्नी को साफ करने के लिए आप सफेद सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको एक कटोरी में सफेद सिरके में छन्नी को 3 से 4 घंटे के लिए डालकर छोड़ दें। इसके बाद इसे ब्रश की मदद से रगड़कर धो लें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
