Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
कम्प्यूटर कीबोर्ड पर होते है टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया, ऐसे करें साफ
अगर आप हर रोज़ कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं, तो संभवतः डस्ट और आपके हाथों में लगी गंदगी कीबोर्ड के इस्तेमाल के दौरान इसमें जम गई होगी। तो क्या आपके मन में कभी इसे साफ करने का विचार आता है। या फिर कम्प्यूटर की-बोर्ड खराब होने के डर से आप इसमें जमा गंदगी को साफ करने की रिस्क नहीं लेते। तो बतादें कि ऐसा करके आप बहुत बड़ी गलती कर रही है।
दरअसल, एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि टॉयलेट सीटों पर प्रति वर्ग इंच में लगभग 50 बैक्टीरिया होते हैं। जबकि कंप्यूटर या लैपटॉप कीबोर्ड पर इससे दोगुना बैक्टीरिया होते हैं, खासतौर पर जिसे एक से ज्यादा व्यक्ति इस्तेमाल करते हैं। तो अगर आप अपने की-बोर्ड को बैक्टीरिया फ्री रखना चाहते है तो यहां हम आपको स्टेप बॉय स्टेप कीबोर्ड क्लीन करने के आसान टिप्स बताने जा रहे है, जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

स्टेप 1: कम्यूटर या लैपटॉप बंद कर दें
जैसा कि हमें बचपन से सीखाया जाता है कोई भी इलेक्ट्रिक डिवाइस साफ़ करने से पहले उसकी पिन को इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड से निकाल दें। ताकि किसी तरह का कोई करंट नहीं लगे। भले ही आप पानी या ऐसी कोई चीज का उपयोग नहीं कर रहे हो जिससे करंट लगने की संभावना रहती है। लेकिन फिर भी स्विच को अनप्लग करना क्लीनिंग प्रोसेस का पहला स्टेप है, जिसे फॉलो करना सुरक्षा की दृष्टि से बहुत जरूरी है।
स्टेप 2: कीबोर्ड को पलटें
अपने डिवाइस को अनप्लग करने के बाद, अपने कीबोर्ड को उल्टा पलटें और किसी भी टुकड़े या कचरे को हटाने के लिए उसे हिलाएं या हल्के-हाथों से प्रेशर दें। इस दौरान इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि, भले ही आप इस कचरे को कूड़ेदान में ही ड़ाल रहे हो, लेकिन आपके पास किसी भी गिरते हुए मलबे को पकड़ने के लिए हाथ में डस्टरैग या वैक्यूम हो। ऐसा करने से कोई भी बटन मिसप्लेस नहीं होगा।
स्टेप 3: सूखे टूथब्रश का यूज़ करें
कीबोर्ड से बड़े कचरे को डेस्टबिन में निकालने के बाद , बारीक फंसे कचरे को निकालने के लिए आप क्लीनिंग ब्रश या अपने पुराने टूथब्रश की मदद ले सकते है। फिर धूल हटाने के बाद, अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप कीबोर्ड को गीले कपड़ें या थोड़े नम कपड़े से पोंछ लें - लेकिन बस सुनिश्चित करें कि इस दौरान कपड़ा बहुत ज्यादा गीला ना हो। क्यूंकि अगर कीबोर्ड पर पानी लगा रह गया तो वो खराब हो सकता है।
स्टेप 4: कम्प्रेशड एयर की लें मदद
कम्प्रेशड एयर का उपयोग करके भी कीबोर्ड को साफ किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहें, इसका प्रयोग लापरवाही से ना करें। वरना फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। इसके लिए कम्प्रेशड एयर कैन को की बोर्ड की सतह से कम से कम 3-4 इंच ऊपर रखें। ऐसा करने से कीबोर्ड पर बहुत तीव्र गति से प्रेशर नहीं पड़ेगा।
स्टेप 5: एयर डस्टर का करें इस्तेमाल
वैसे तो कम्प्रेशड एयर से कीबोर्ड बेहतरीन तरीके से साफ किया जा सकता है, लेकिन अगर आपको इसके सही इस्तेमाल का तरीका नहीं आता तो आप इलेक्ट्रिक कोर्डलेस एयर डस्टर यूज़ कर सकती हैं। जो कि रिचार्जेबल और रियूजेबल होता है। जिसमें ब्रश अटैच होता है, जिसके कारण इसे हैंडहेल्ड वैक्यूम भी कहा जाता है। ये कीबोर्ड के अंदरूनी कोनों तक गंदगी और धूल को बाहर निकाल देगा। लेकिन ध्यान रहें सफाई शुरू करने से पहले अपने फोन में कीबोर्ड की एक-दो पिक्चर क्लिक कर लें। फिर टूल किट की मदद से एक-एक करके कीबोर्ड के बटनों को निकाल लें। ध्यान रखें, ये काम आपको बहुत ही सावधानी से करना होगा। फिर एक बार जब बटन निकल जाए तो एयर डस्टर कीबोर्ड को अंदर तक साफ कर लें। फिर सही क्रम में बटन को बटन को वापस से बोर्ड पर लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications
