Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
सामान्य पानी में धुली स्ट्रॉबेरी से गले में हो सकती है दिक्कत, इस तरह करें डीप क्लीनिंग
स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फ्रूट है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। चाहे आइस्क्रीम हो या स्मूदी, स्ट्रॉबेरी किसी भी रेसिपी का टेस्ट दुगुना कर देती है। ये ना सिर्फ खाने में टेस्टी होती है, बल्कि इसको खाने से कई सारे स्वास्थ्य लाभ भी होते है। लेकिन, अन्य फ्रूट की तरह इसे भी सही तरीके से साफ करके खाना जरूरी है नहीं तो ये आपको फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।
जी हां, अगर आप स्ट्रॉबेरी खाने से पहले उसे सिर्फ साधारण पानी से ही धोते है, तो ये आप बहुत बड़ी गलती कर रहे है। क्यूंकि साधारण पानी से स्ट्रॉबेरी साफ करने से उन पर लगा पेस्टीसाइड यानि कीटनाशक नहीं हटता। जिसे फसलों को कीटों से बचाने के लिए छिड़का जाता है।
ये कीटनाशक शरीर में जाकर हमारी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाते है। तो यहां हम आपको स्ट्रॉबेरी को डीप क्लीन करने का सही तरीका बताएंगे।

स्ट्रॉबेरी को कैसे पानी से धोए
अगर आप बाजार से ऑर्गेनिक या कीटनाशक-फ्री बेरी खरीद रहे हैं, तो आप उसे सामान्य पानी से धो सकते है। हालांकि, इसके लिए आपको ठंडे पानी का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए फ्रेश स्ट्रॉबेरी को एक कोलंडर में रखें और उन्हें करीब एक मिनट तक ठंडे बहते पानी के नीचे धोए। बेरी को धीरे-धीरे घुमाए ताकि हर स्ट्रॉबेरी अच्छे से धुल जाए। फिर पानी बंद करें और एक्स्ट्रा मॉइश्चर हटाने के लिए कोलंडर को हिलाएं। इसके बाद स्ट्रॉबेरी को एक साफ कपड़े पर रखें और उन्हें धीरे से थपथपाकर सुखाए। इस तरह आपकी स्ट्रॉबेरी खाने के लिए एकदम तैयार हो जाएगी।
स्ट्रॉबेरी को विनेगर से कैसे धोए
अगर आप ग्रोसरी स्टोर से स्ट्रॉबेरी खरीद रहे हैं, तो ध्यान रहें ये खासतौर से कीटनाशक का इस्तेमाल करके उगाई जाती हैं, ऐसे में उसे साफ करने के लिए सिर्फ पानी ही काफी नहीं होगा। इसके लिए आपको विनेगर का इस्तेमाल करना होगा। दरअसल, विनेगर और पानी का मिश्रण बेरीज से कीटनाशक और अन्य कैमिकल को हटाता है। इसके लिए एक बड़े कटोरे में पानी और विनेगर का घोल भरें। फिर स्ट्रॉबेरी को एक कोलंडर में रखें जो बड़े कटोरे के अंदर फिट हो जाए। कोलंडर को विनेगर के घोल में डुबोए। फिर स्ट्रॉबेरी को लगभग 20 मिनट तक भीगने दें। इसके बाद कोलंडर उठाए और स्ट्रॉबेरी को ठंडे बहते पानी के नीचे अच्छी तरह से धोए। फिर स्ट्रॉबेरी को एक साफ कपड़े या कागज़ के तौलिये से थपथपाकर सुखाए। अच्छी तरह से धोने के बाद, इससे विनेगर पूरी तरह हट जाएगा। जिसके बाद आप उसका स्वाद ले सकते है।
स्ट्रॉबेरी को नमक से कैसे साफ धोए
स्ट्रॉबेरी को कैमिकल फ्री बनाने के लिए आप नमक का उपयोग कर सकते है। इसके लिए एक कटोरी गर्म पानी में लगभग एक बड़ा चम्मच नमक घोलें। फिर स्ट्रॉबेरी को नमक के पानी में डुबोए और उन्हें लगभग पांच मिनट तक भीगने दें। इसके बाद स्ट्रॉबेरी को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, और टेंशन फ्री होकर स्ट्रॉबेरी का मज़ा लें।
बेकिंग सोडा से स्ट्रॉबेरी कैसे धोए
बेकिंग सोडा एक ऐसा इंग्रीडेंट है, हर घर में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। ये फ्रूटस को साफ करने का बेस्ट इंग्रीडेंट है। ये कीटनाशकों, गंदगी और कीड़ों को हटाने में मदद करता है। इसका उपयोग करने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा को चार कप पानी में मिलाए और घुलने तक हिलाते रहें। फिर इस मिश्रण में स्ट्रॉबेरी डालें और उन्हें हल्के हाथों से धीरे से हिलाए। स्ट्रॉबेरी को मिश्रण में 10 से 15 मिनट तक भिगोए। फिर बाहर निकालकर उसे साफ बहते पानी से धो लें। इस तरह आपकी स्ट्रॉबेरी कैमिकल फ्री हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
