Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
फ्रीजर में जम गई है ढेर सारी बर्फ, तो डीफ्रॉस्ट के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
कुछ होम अप्लाइंसेज ऐसे है जिनके बिना हम आसान जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकते। जिसमें फ्रिज भी एक है, जो ठंडा पानी देने से लेकर चीजों को लंबे समय तक प्रिजर्व और स्टोर करने में हमारी मदद करता है। लेकिन परेशानी तब आती है जब समय के साथ फ्रीजर के अंदर बर्फ की एक मोटी लेयर बन जाती है। जिससे ना सिर्फ फ्रिजर स्लो चलने लगता है, बल्कि इससे सामान अंदर रखना और निकालना भी बहुत मुश्किल हो जाता है।
ऐसी स्थिति में ये जरूरी है कि फ्रीज़र को समय-समय पर डीफ्रॉस्ट करा जाए। यहां हम फ्रीजर को डीफ्रॉस्ट करने का सही तरीका बताने जा रहे है।

फ्रॉस्ट बिल्डअप के सामान्य कारण
जब हम दरवाज़ा खोलते है, तो हवा में मौजूद पानी की भाप फ़्रीज़र में प्रवेश करती है। फिर ये भाप अप्लायंस के किनारों पर जम जाती है और समय के साथ, यह फ्रीजर के अंदर जमा हो सकती है। हालांकि, यह एकमात्र कारण नहीं है जिससे फ्रीजर के अंदर फ्रॉस्ट बनता है। बल्कि जब आप गर्म भोजन को सीधे फ्रीजर में रखते हैं, तो उसकी भाप भी तेजी से ठंडी हो जाती है जो कि फ्रीजर के अंदर जाकर जम जाती है। ऐसे में ये जरूरी है कि भोजन को ठंडा करके ही फ्रि़ज में रखा जाए। इसके अलावा, गंदी या क्षतिग्रस्त दरवाज़े की सील भी फ्रॉस्ट बिल्डअप का कारण बनती है। क्यूंकि, अगर दरवाज़ा ठीक से सील नहीं होता है, तो हवा फ़्रीज़र में प्रवेश करती रहती है और ख़राब सील के जरिए भाप ले जाती है। जिससे बर्फ जमा हो जाता है।
फ्रीजर को डीफ्रॉस्ट कैसे करें
स्टेप 1: फ़्रीज़र बंद करें
बर्फ को पिघलने में काफी समय लगता है, इसलिए कुछ भी करने से पहले फ्रीजर का प्लग निकाल दें या बंद कर दें। इससे डीफ़्रॉस्टिंग प्रोसेस शुरू हो जाएगा। लेकिन अगर आपके फ्रीज़र में खानेपीने की कोई चीजें पड़ी हो तो या तो उन्हें किसी पोर्टेबल फ्रीजर में शिफट कर दें या फिर इन चीजों को ऐसी जगह रखें जहां इन्हें ठंडक मिलती रहें। ताकि उनमें पानी ना जाए और वो खराब ना हो।
स्टेप 2: पानी को सोखने का करें इंतजाम
फ़्रीज़र के अंदर का तापमान बढ़ने पर बर्फ़ और फ्रॉस्ट धीरे-धीरे पिघलेंगे। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि फर्श और आसपास की जगह गीली ना हो। क्यूंकि ये ना केवल सफ़ाई में गड़बड़ी पैदा कर सकता है, बल्कि इससे फफूंदी भी लग सकती है। ऐसे में ये जरूरी है कि फ्रीजर के सामने फर्श पर टॉवल या प्लास्टिक लाइनर बिछाएं। आप चाहें तो फ्रीजर के अंदर निचली अलमारियों पर टॉवल या कपड़े भी रख सकते हैं। जबकि कुछ फ्री़जर में पानी निकालने वाली नली हो सकती है जिसे बहते पानी को इकट्ठा करने में मदद के लिए बाल्टी में रखा जा सकता है।
स्टेप 3: बर्फ के पिघलने का इंतज़ार करें
फ़्रीज़र को अनप्लग करने और फ़्रीज़र का दरवाज़ा खुला होने पर, बर्फ़ के अपने आप पिघलने में दो से 24 घंटों लग सकते हैं, दरअसल ये सब कुछ फ्रॉस्ट की मोटाई पर निर्भर करता है। लेकिन अगर आप डीफ्रॉस्ट का काम जल्दी खत्म करना चाहते है तो फ़्रीज़र के पास एक पंखा लगाए। यह गर्म हवा को फ्रीजर में और ठंडी हवा को बाहर धकेल देगा। इसके अलावा, डीफ्रॉस्टिंग प्रोसेस के दौरान बर्फ कमरे के तापमान की हवा के संपर्क में रहेगी।
स्टेप 4: फ्रीजर को साफ करें
फ्रॉस्ट पिघलने के बाद, एक्सट्रा पानी निकालने के लिए फ्रीजर के अंदर के हिस्से को पोंछ लें। आप चाहें तो इस दौरान फ्रीजर की अंदरूनी सफाई भी कर सकते है। जिसके लिए आपको गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिलाना होगा। फिर इस घोल को किसी कपड़े पर लगाएं, फिर रैक, अंदरूनी दीवारों और फ्रीजर के दरवाजे को पोंछ दें। जब फ्रीजर के अंदर का हिस्सा साफ हो जाए, तो एक टॉवल या कपड़े की मदद से फ्रीजर को अच्छे से सुखा लें।
स्टेप 5: फ्रीजर को टेस्ट करें
डीफ्रॉस्ट का आखिरी स्टेप फ़्रीज़र को वापस प्लग इन करना या फ़्रीज़र को वापस चालू करना है, फिर इसके फिक्स टेम्परेचर तक पहुंचने तक इंतजार करें। लगभग 15 मिनट के बाद फ़्रीज़र को चैक करें, फिर अपने खानेपीने की चीजों को वापस फ़्रीज़र में रखें और दरवाज़ा बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
