Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Blood Stain On Clothes: कपड़ों पर लग जाए खून का दाग, इन हैक्स की मदद से चुटकियों में करें साफ
कपड़ों पर दाग लगना बेहद ही आम बात है। लेकिन अगर कपड़ों पर खून का दाग लग जाए तो यकीनन आपको परेशानी होती होगी। खून का जिद्दी दाग इतनी आसानी से साफ नहीं होता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि जब खून शरीर से बाहर निकलता है तो हीमोग्लोबिन का ऑक्सीकरण होने लगता है, जिससे खून के धब्बे चमकीले लाल से गहरे भूरे रंग में बदल जाते हैं।
ऐसे में इन दागों को अगर साफ भी किया जाए तो भी कपड़े पर निशान रह ही जाते हैं। अमूमन यह देखने में आता है कि खून का दाग साफ करना बहुत मुश्किल होता है। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत आए तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बेहद आसानी से कपड़ों से खून के दाग साफ कर सकते हैं-

हाइड्रोजन पेरोक्साइड से खून के धब्बे कैसे हटाएं
हाइड्रोजन पेरोक्साइड एक बेहतरीन ब्लड स्टेन रिमूवर की तरह काम करता है। यह ताजा और जमे हुए खून के दाग दोनों को आसानी से साफ कर सकता है। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि हाइड्रोजन पेरोक्साइड का कुछ कपड़ों पर ब्लीचिंग प्रभाव हो सकता है, इसलिए दाग हटाने के लिए इसका उपयोग करने से पहले स्पॉट टेस्ट जरूर कर लें। एक स्प्रे बोतल या आप रुई के फाहे का उपयोग करके हाइड्रोजन पेरोक्साइड को दाग पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। एक बार दाग हट जाने के बाद, कपड़े को साफ पानी में डुबोएं और उसे अच्छी तरह साफ करें।
सिरके से खून के धब्बे कैसे हटाएं?
आप डिस्टिल्ड व्हाइट विनेगर की मदद से भी कपड़ों से खून के धब्बे हटा सकते हैं। खासकर अगर दाग अभी भी ताजा हैं। इसके लिए दो भाग पानी में एक भाग सिरका डालकर घोल बनाएं और उसे दाग पर डालें। इसे लगभग 10-20 मिनट तक भीगने दें, फिर एक नम कपड़े से ब्लॉट करें। ध्यान दें कि आपको इसे रगड़ना नहीं है। आप देखेंगे कि खून के धब्बे आसानी से साफ हो जाएंगे।
टूथपेस्ट से खून के धब्बे कैसे हटाएं?
टूथपेस्ट भी खून के धब्बे आसानी से साफ कर सकता है। लेकिन इसके लिए हमेशा व्हाइट और नॉन-जेल टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें। खासकर, अगर टूथपेस्ट में हाइड्रोजन पेरोक्साइड या बेकिंग सोडा है, तो इससे आपको काफी फायदा मिलने वाला है। इसके लिए आप टूथपेस्ट को दाग पर धीरे से रगड़ें और इसे पूरी तरह सूखने दें। फिर कपड़े को ठंडे पानी से धो लें।
नमक से खून के धब्बे कैसे हटाएं?
अगर आपके पास कुछ नहीं है तो आप नमक की मदद से भी खून के धब्बे को आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए आपको बस इतना कना है कि सादे नमक को ठंडे पानी में तब तक मिलाएं जब तक यह गाढ़ा पेस्ट न बन जाए और फिर पेस्ट को सीधे दाग पर रगड़ें। इसे लगभग 10-20 मिनट तक लगा रहने दें। अब इस पेस्ट को खुरच कर हटा दें और दाग को ठंडे पानी से धो लें। अंत में, कपड़े को हमेशा की तरह धो लें।
रबिंग अल्कोहल से खून के धब्बे कैसे हटाएं?
रबिंग अल्कोहल भी कपड़ों से खून के दाग हटा सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि खून के दाग पर चार से पांच बूंद रबिंग अल्कोहल डालें और फिर उसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, दाग पर पानी डालें और हल्का रब करते हुए कपड़े को साफ कर लें। आप देखेंगे कि कपड़े से खून के दाग आसानी से निकल गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
