Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
घर में इधर-उधर घूम रही छिपकलियों ने कर दिया है परेशान, इन उपायों से कर दें इनकी छुट्टी
Tips To Get Rid Of Lizards : जरा सोचिए, आप दिन भर की कड़ी मेहनत के बाद अपने लिविंग रूम में आराम कर रहे हैं और आपको अपनी आंखों के सामने दीवारों पर छिपकली को रेंगते हुए देखते हैं, तो आपको कैसा महसूस होगा। शायद आपको यह नजारा बिल्कुल भी अच्छा ना लगे। घर में छिपकली का दिखना एक आम बात है, लेकिन उन्हें इस तरह दीवारों पर रेंगते हुए देखना हममें से किसी को भी अच्छा नहीं लगता है।
वैसे भी हाइजीन के लिहाज से भी अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि आम घरेलू छिपकलियां शारीरिक रूप से जहरीली या खतरनाक नहीं होती हैं, लेकिन वे ऐसे पेस्ट हैं जो हाइजीन को मेंटेन करने में परेशानी खड़ी करते हैं। इसलिए, जहां तक संभव हो, इनसे जल्द से जल्द छुटकारा पाना जरूरी होता है। हो सकता है कि आप इन्हें मारना ना चाहते हों, बस अपने घर से दूर रखना चाहते हों।

तो ऐसे में आप कुछ नेचुरल तरीकों को अपना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे उपायां के बारे में बता रहे हैं, जो छिपकली को आपके घर से दूर रखने में मददगार साबित होंगे-
काली मिर्च का स्प्रे
काली मिर्च का स्प्रे छिपकली को दूर रखने का सबसे बेहतरीन उपाय है। यह स्प्रे उन्हें मारता नहीं है, बल्कि उन्हें दूर रखता है। इसके लिए आप काली मिर्च और पानी को मिलाकर स्प्रे तैयार करें। आप इस स्प्रे का उन एरिया में करें, जहां पर आपको अक्सर छिपकलियां नजर आती हैं। ऐसा माना जाता है कि काली मिर्च छिपकलियों को परेशान करती है और एलर्जी प्रतिक्रिया का कारण बनती है, इसलिए छिपकलियां उन जगहों से दूर रहती हैं जहां काली मिर्च स्प्रे का उपयोग किया जाता है।
प्याज और लहसुन का करें इस्तेमाल
छिपकलियों से छुटकारा पाने के लिए लहसुन और प्याज का इस्तेमाल करना भी अच्छा विचार है। दरअसल, इनमें तेज़ गंध होती है जो छिपकली को परेशान कर सकती है। यह उन्हें नुकसान पहुंचाए बिना उनसे छुटकारा पाने का एक अच्छा तरीका है। छिपकलियों को दूर रखने के लिए आप प्याज को काटकर उन्हें धागे की मदद से दीवार पर बांध दें। इसके अलावा, प्याज और लहसुन के रस में थोड़ा पानी मिलाकर उसका स्प्रे भी तैयार किया जा सकता है। इससे भी घर से छिपकली को दूर रखा जा सकता है।
नेफ़थलीन बॉल्स आएंगी काम
नेफ़थलीन बॉल्स की मदद से भी छिपकलियों को घर से दूर रखा जा सकता है, क्योंकि छिपकलियां नेफ़थलीन बॉल्स की तेज़ गंध को सहन नहीं कर पाती हैं। ऐसे में वे उन जगहों से दूर रहती है। आप इन बॉल्स को रसोई की अलमारी से लेकर सिंक के नीचे रखकर छिपकलियों से छुटकारा पा सकते हैं। हालांकि, आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि नेफ़थलीन बॉल्स पालतू जानवर या बच्चों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आपको नेफ़थलीन बॉल्स को उनकी पहुंच से दूर रखना चाहिए।
कमरे का तापमान करें कम
छिपकलियां अमूमन गर्म वातावरण पसंद करती हैं, इसलिए ठंडे वातावरण में उनके लिए रह पाना काफी मुश्किल हो जता है। छिपकली को घर से बाहर निकालने के लिए केवल खिड़कियां खोलना पर्याप्त नहीं है। एयर कंडीशन से ठंडक उन्हें परेशान कर सकती है और वे कमरे से दूर ही रहती है। छिपकलियों को अपने घर से दूर रखने का यह सबसे आसान तरीकों में से एक है।
अंडे के छिलके
अंडे के छिलकों को अमूमन हम सभी बेकार समझकर बाहर फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप अपने घर में छिपकलियों के आंतक से परेशान हैं तो आप इन छिलकों का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे के छिलकों की गंध छिपकलियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। इसलिए, आप इन छिलकों को उन जगहों पर रखें, जहां पर आपको सबसे ज्यादा छिपकली नजर आती हैं। आप देखेंगे कि अब छिपकलियों का आना काफी कम हो गया है।



Click it and Unblock the Notifications
