Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर
Home Remedies To Get Rid Of Rats: किचन घर की वह जगह है, जहां परिवार की सेहत से जुड़ी हर चीज तैयार होती है। इसलिए इसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। लेकिन कई बार चूहे और कॉकरोच जैसी समस्याएं लोगों की परेशानी बढ़ा देती हैं। चूहे न केवल खाने-पीने की चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि कपड़े, फर्नीचर और जरूरी कागजात भी कुतर देते हैं। इसके अलावा, कई बार चूहे खाने को जूठा कर देते हैं,, जिससे स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अगर आपके घर या किचन में भी चूहों का आतंक बढ़ गया है और आप उन्हें बिना मारे बाहर करना चाहते हैं, तो एक आसान देसी उपाय आपकी मदद कर सकता है। इस नुस्खे की खास बात यह है कि इसके लिए किसी महंगे प्रोडक्ट या केमिकल की जरूरत नहीं पड़ती। घर में मौजूद गेहूं का आटा और एक खास सफेद पाउडर मिलाकर तैयार किया गया मिश्रण चूहों को घर से दूर रखने में मदद कर सकता है। तो आइए, जानते हैं इस उपाय के बारे में -

इस देसी नुस्खे को बनाने के लिए किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
अगर आप घर में चूहों की बढ़ती परेशानी से परेशान हैं, तो इस देसी उपाय को आजमा सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको कुछ सामान्य चीजों की जरूरत होगी।
सामग्री
गेहूं का आटा
बेकिंग सोडा
हार्पिक
कैसे तैयार करें यह मिश्रण?
सबसे पहले एक पुराना प्लास्टिक का डिब्बा लें, जिसका इस्तेमाल खाने-पीने की चीजों के लिए न किया जाता हो। अब इसमें दो चम्मच गेहूं का आटा और एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें थोड़ी मात्रा में हार्पिक मिलाएं और चम्मच की मदद से मिश्रण तैयार करें। चूंकि हार्पिक एक रासायनिक उत्पाद है, इसलिए इसे सीधे हाथों से छूने से बचें। मिश्रण बनाते समय दस्ताने या पॉलिथीन का इस्तेमाल करें। जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी मिलाकर इसे सख्त आटे की तरह गूंथ लें। जब मिश्रण तैयार हो जाए, तो इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इस तरह चूहों को दूर रखने के लिए आपका देसी उपाय तैयार हो जाएगा।
कैसे करें इस्तेमाल?
तैयार गोलियों को घर और किचन के उन स्थानों पर रखें, जहां चूहों की आवाजाही सबसे ज्यादा रहती है। इन्हें गैस स्टोव के आसपास, फ्रिज के पीछे या नीचे, स्टोर रूम और अन्य अंधेरे कोनों में रखा जा सकता है। माना जाता है कि आटे की वजह से चूहे इन गोलियों की ओर आकर्षित होते हैं और इन्हें खाने के बाद बेकिंग सोडा और हार्पिक के रिएक्शन की वजह से उनके पेट में भारी बेचैनी होने लगेगी। इस बेचैनी से घबराकर चूहे तुरंत आपके घर से बाहर भाग जाएंगे।
बरतें जरूरी सावधानी
इस उपाय में हार्पिक जैसे रासायनिक पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इसे बनाते और इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। गोलियों को हमेशा बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। साथ ही, इन्हें ऐसी जगह पर रखें जहां गलती से कोई व्यक्ति या जानवर इनके संपर्क में न आ सके।



Click it and Unblock the Notifications
