Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
घर में मकड़ियों ने बना दिया है अड्डा, तो इस तरह हमेशा के लिए हटाएं
दीवाली आने में कम समय ही रह गया है। लोग अभी से अपने घरों की सफाई में जुट गए है। घर की सफाई के दौरान एक-एक कोने की सफाई करना बहुत मुश्किल हो जाता है। घर की सफाई करते समय सबसे अधिक परेशानी होती है दीवारों और घर के कोने में लगे मकड़ी के जालों को साफ करने में। कई बार तो इन्हें साफ करने से भी डर लगता है। इन्हें बहुत आराम से साफ करने की जरुरत होती है। अगर आप भी इन मकड़ियों के जाले से परेशान हो गई हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाए बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप उन्हें आसानी से साफ कर सकती हैं। इसी तरह आप बेकिंग सोडा का भी छिडकाव कर के मकड़ियों के साथ अन्य कीड़े-मकोड़े को भी घर से भगा सकती हैं।

तम्बाकू
जी हां, मकड़ियां तम्बाकू के गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है। तम्बाकू के गंध मकड़ियों को बहुत तीखी लगती है। अगर घर के कोनों में मकड़ियों ने अपना घर बना लिया है तो आप वहां तम्बाकू के छोटे-छोटे टुकड़े रख के छोड़ दीजिये। आप चाहें तो तम्बाकू को पानी में भिगो कर उसके पानी का भी छिड़काव कर सकती हैं। इससे भी मकड़ियां भाग जाती है।

दालचीनी पाउडर
दालचीनी पाउडर के छिडकाव से भी मकड़ियों को ख़त्म किया जा सकता है। दालचीनी की तेज खुशबू से मकड़ियां जल्दी ही घरों से भाग जाती है। इसी तरह आप लहसुन से भी मकड़ियों को भगा सकती हैं। पानी में दो से तीन लहसुन डालकर उस पानी के छिड़काव से आप उसे आसानी से भगा सकती हैं।

पिपरमिंट तेल
इस तेल की गंध से भी मकड़ियां जल्दी ही भाग जाती है। इसके लिए आप एक बर्तन में एक कप पानी के साथ पिपरमिंट तेल और बर्तन धोने वाले लिक्विड को साथ में मिला लीजिए। मिलाने के बाद जहां-जहां मकड़ियों ने अपना घर बना रखा है वहां-वहां स्प्रे वाली बोतल स्प्रे कर दीजिये।

सफ़ेद सिरके का छिड़काव
आप सफ़ेद सिरके का इस्तेमाल कर के भी मकड़ियों को भगा सकती हैं। सफ़ेद सिरके को पानी से मिलाकर घर के कोने और दीवारों पर छिड़काव करने से वो भाग जाती है। इसी तरह आप बेकिंग सोडा का भी छिडकाव कर के मकड़ियों के साथ अन्य कीड़े-मकोड़े को भी घर से भगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
