Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
होम गार्डन में उगाना चाहते है चिया सीड्स, तो ये स्टेप्स करें फॉलो
इन दिनों चिया सीड्स के इस्तेमाल को लेकर लोगों में काफी जागरूकता बढ़ी है। यही कारण है कि सेहत के साथ स्किन और हेयर केयर में भी इसका जोरो शोरों से इस्तेमाल हो रहा है।दरअसल, चिया एक पौष्टिक पौधा है, जिसके बीजों में आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गुण पाए जाते हैं।
ये न्यूट्रीशंस का पावरहाउस है जो वेट लॉस, डायबिटीज, हाई बीपी और हार्ट डिज़ीज के रिस्क को कम करता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि आप इसे बीज के माध्यम से आसानी से बालकनी या टैरेस गार्डन में उगाया जा सकता है। चिया पौधे के फूलों से चिया बीज प्राप्त किये जाते हैं। लेकिन इसे घर पर उगाने के लिए आवश्यक परिस्थितियां का ध्यान रखना होता है। यहां हम आपको घर में चिया सीड्स उगाने का तरीका बताने जा रहे है।

चिया सीड्स क्या है
चिया एक बारहमासी पौधा है, जो गर्म क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से बढ़ता है। चिया का साइंटिफिक नाम साल्विया हिस्पानिका (Salvia hispanica) है। इसका पौधा लगभग 5 से 6 फीट ऊँचाई तक बढ़ता है, जो पूर्ण सूर्य प्रकाश की उपस्थिति में अच्छी तरह से विकसित होता है। ये गर्मियों की शुरुआत में खिलने लगता है, इसके फूल का रंग हल्का नीला होता है।
चिया सीड को सीडलिंग या प्रत्यक्ष विधि द्वारा सीधे गमले में उगाया जा सकता है। इसके बीज अंकुरित होने में लगभग 5 दिन लगते है। चिया बीजों की बुआई से लगभग 120 से 180 दिनों बाद चिया के पौधे से बीजों की हार्वेस्टिंग की जा सकती है।
घर पर चिया सीड कब उगाएं
शरद ऋतु के दौरान आप तैयार की गई मिट्टी में चिया बीज को लगा सकते है। यदि आप गर्म जलवायु वाली जगह पर रहते हैं, तो आप अक्टूबर से दिसंबर माह में बीज बो सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि मिट्टी का तापमान 60°F (16°C) से कम होने पर चिया सीड सही तरीके से अंकुरित नहीं होते हैं।
इसलिए सीड जर्मिनेश के लिए मिट्टी या पॉटिंग मिश्रण का तापमान 20 से 25°C के बीच रखना जरूरी है। वसंत के अंतिम दिनों से शुरुआती गर्मियों तक चिया पौधे में फूल खिलने लगते हैं।
घर पर चिया का पौधा कैसे उगाएं
चिया सीड को लगाने के लिए, घर पर बने गार्डन में ऐसी जगह चुनें, जहां पौधे को भरपूर धूप मिले और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी उपलब्ध हो सके। गार्डन की मिट्टी में बीज बोने से पहले ऊपरी मिट्टी की परत की गुड़ाई करें। चिया के पौधे बड़े झाड़ी या छोटे पेड़ के आकार तक बढ़ते हैं और ये बढ़ने के लिए बहुत ज्यादा जगह लेते हैं।
वैसे तो चिया के पौधे किसी भी प्रकार की मिट्टी में ग्रो करने के लिए अनुकूल होते हैं। जिसमें खासकर चिकनी मिट्टी की अपेक्षा चिया सीड्स रेतीली मिट्टी में अच्छे से बढ़ते हैं। लेकिन मिट्टी में अच्छी जल निकासी महत्वपूर्ण है, क्योंकि चिया के पौधे बहुत अधिक गीली मिट्टी में अच्छी तरह वृद्धि नहीं करते हैं।
यदि आप चिया के पौधे को गमलों में उगा रहे हैं, तो आप मिट्टी में थोड़ी सी रेत मिलाकर एक अच्छा पॉटिंग मिश्रण तैयार कर सकते हैं। ध्यान रहें, 6.0 और 8.0 के बीच पीएच वाली मिट्टी में चिया के पौधे अच्छे से ग्रो करते हैं। वैसे अगर मिट्टी बहुत अधिक अम्लीय या बहुत अधिक क्षारीय है, तो चिया के बीज ठीक से विकसित नहीं हो पाएंगे।
शरद ऋतु के दौरान आप तैयार की गई मिट्टी में चिया बीज को लगा सकते है। इसके लिए चिया सीड्स को मिट्टी से भरे गमले में बिखेर दें, और हल्की मिट्टी से ढक दें। बीज अंकुरित होने तक हर दिन हल्का पानी दें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहें। चिया सीड्स की बुआई के बाद, जब पौधे तीन इंच लंबे हो जाएं, तो इन्हें अलग-अलग गमले या ग्रो बैग में लगा सकते हैं और प्रत्येक पौधे के बीच लगभग 12-18 इंच की दूरी रखी जा सकती है।
रोपण से लगभग 12 सप्ताह के बाद पौधा फूलने लगता है। जब फूल अच्छे से परिपक्व हो जाते है, तभी इनमें से चिया बीज मिलते हैं। वैसे अगर आपके पौधे में फूल नहीं आते हैं, तो आप इसकी पत्तियों को चाय के रूप में उपयोग कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
