Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Fresh Banana Tips : गर्मी में जल्दी गल जाते है केले? इन तरीकों से स्टोर करने बनी रहेगी फ्रेशनेस और स्वाद
How to Keep Bananas Fresh for Longer: गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में केला सदाबहार फल है, जो खाया जाता है। बहुत से घरों में तो रेगुलर केला खाया जाता है। बड़ों से लेकर बच्चों को केला खूब भाता है।
बनाना शेक से लेकर एनर्जी फूड में केले का सेवन खूब किया जाता है। केले को दो दिन से ज्यादा हो जाए तो वो जल्दी गलने लग जाते है। गर्मी में केले जल्दी गल जाते है। केले खराब होने के डर से हम ज्यादा केले नहीं खरीदते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से आप केले को खराब होने से बचा सकते हैं।

प्लास्टिक बैग करें से कवर करें
खुले वातावरण में केले जल्दी पक जाते हैं। अगर ज्यादा दिनों तक स्टोर करना है तो खराब होने का रिस्क रहता है। आप कुछ दिनों तक केले स्टोर करना चाहते हैं तो इसके लिए केले के ऊपरी डंठल को तोड़ दें और फिर केले को एल्यूमिनियम फॉइल या पॉलीथीन बैग में रखकर रैप कर दें। हवा के संपर्क में नहीं आने के वजह से केले फ्रेश रहेंगे।
डंठल कवर करें
केले के खराब होने की शुरुआत अक्सर उसके ऊपरी डंठल से होती है। अगर आप केले को लंबे वक्त तक फ्रेश बनाए रखना चाहते हैं तो इन्हें सूखी जगह पर स्टोर करें और केले के ऊपरी डंठल को एल्यूमिनियम फॉइल और प्लास्टिक से रैप कर दें। इससे केले काफी वक्त तक खराब नहीं होंगे।
हैंगर का करें यूज
केले को ज्यादा दिनों तक फ्रेश रखना है तो उन्हें केले के हैंगर पर टांगे हैंफ मार्केट में केले का हैंगर आसानी से मिल जाएगा। केले को हैंगर पर टांगने से उन्हें गलने से बचा सकते हैं।
फ्रिज में न रखें केले
गर्मी के मौसम में खाने की सभी चीजों को फ्रिज में स्टोर करने की हिदायत दी जाती है, हालांकि केले के मामले में ऐसा नहीं है। आप अगर केले फ्रिज में रख देंगे तो उनके छिलके काले पड़ने लग जाएंगे और केले जल्द खराब होने का रिस्क बढ़ेगा। ऐसे में केले कभी भी फ्रिज में रखने की गलती न करें और उन्हें नॉर्मल रूप टेम्परेचर पर ही रहने दें।



Click it and Unblock the Notifications
