Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Kitchen Hacks: बारिश में दालों और मसाले में आ जाती है सीलन, अनाज को घुन से बचाने के लिए करें ये काम
बरसात के दिनों में कपड़ों में बची नमी और दीवारों में आई सीलन के अलावा महिलाओं के लिए एक कॉमन प्रॉब्लम यह भी है कि अगर मसालों और अनाज की सार संभाल ठीक से नहीं की जाए, तो इनमें कीड़े लगने में देर नहीं लगती है।
बरसात के दिनों में ह्यूमिड इतनी ज्यादा होती है कि अगर हम किचन में उपलब्ध मसालों और दालों को धूप नहीं लगाएंगे तो उनमें जल्दी ही कीड़े पड़ जाएंगे। तो आइए जानते हैं बरसात में दालों और मसालों को घुन लगने से कैसे बचाएं और कैसे इन्हें सही तरीके से स्टोर करें।
ऐसे करें स्टोर
-अनाज और दालों को स्टोर करते समय डिब्बे को अच्छी तरह से पोंछकर डालें क्योंकि नमी में कीड़े जल्दी पनपने लगते हैं। बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही अनाज और दालों में नीम की पत्तियां डाल दें।
-नीम में बहुत सारे औषोधीय गुण होते हैं। इससे कीड़े होने की संभावना कम होती है और अगर कीड़े होते भी हैं तो इन पत्तियों के सेवन से मर जाते हैं।
-ज्यादातर मसालों को मसाले के बर्तन में रखा जाता है ताकि आसानी से उसका इस्तेमाल किया जा सकें के। लेकिन, मानसून में मसाला बॉक्स में रखने के बजाए अगर आप एयर सील कंटेनर में रखें, तो उसमें कोई फंगस या कीड़े नहीं होंगे और उनको खराब होने से बचाया जा सकेगा।

-आटे में कीड़े न लगें, इसके लिए साबुत लाल मिर्च को आटे में डाल दें। ऐसा करने से आपका आटा कीड़ों से सुरक्षित रहेगा।
-मसालों में नमी आ गई है तो इन्हें धूप लगवाएं, लेकिन कभी भी इन्हें सूरज की रोशनी में सीधा न रखें। एक थाली में मसालों को रखें और इन्हें किसी कपड़े से ढक दें।
-साबुत और खड़े मसाले जल्दी खराब नहीं होते हैं। इसलिए खड़े मसालों को स्टोर करें। अपनी जरूरत के हिसाब से मसालों को पीसते रहे।
-खाने वाले नमक के टुकड़ों को भी कॉटन के कपड़े में बांधकर गेहूं में ऊपर-नीचे लेयर बनाकर रख दें।
-सूजी को स्टोर करने से पहले कढ़ाई में सूखा भून कर रखें, इससे इनमें घुन नहीं पड़ेगी और ये सालों-साल आप इसका इस्तेमाल
-सूजी में 8 से 10 लौंग भी रख सकती हैं। ये भी सूजी को कीड़े से बचाएगा।

-तेज पत्ते से भी आटे में कीड़ों को फैलने से बचाया जा सकता है। इसके लिए ताजे तेज पत्ते लाएं और आटे के डिब्बे में इनको डालकर रखें। जब इनकी खुशबू आना बंद हो जाए तब इनको आटे में से निकाल कर दूसरे पत्ते रख दें।
-अगर आप उड़द की दाल, चने, जीरा, चना दाल आदि कम मात्रा में खरीदती हैं, तो उन्हें कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख सकती हैं। यह लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं।
-दालों को लाने के बाद सूखे कंटेनर में डाल दें और फिर इसमें 1 से 2 चम्मच सरसों का तेल डाल दें। डालने के बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स कर दें। ऐसा करने से नमी वाले मौसम में दाल खराब नहीं होगी और इसमें कीड़े भी नहीं लगेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
