Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
भीषण गर्मी में भी वॉटर टैंक से आएगा ठंडा पानी, अपनाए ये कमाल की ट्रिक्स
जलवायु परिवर्तन के तीव्र प्रभाव के कारण, हाल के वर्षों में गर्मी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। देशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और सूरज पहले से कहीं ज्यादा तेज चमक रहा है। इसका मतलब है कि आपकी छत पर लगा पानी का टैंक सीधे चिलचिलाती गर्मी के संपर्क में रहता है, जिससे कनेक्टेट नल का पानी इतना ज्यादा गर्म हो जाता है कि उसका सीधा उपयोग करना नामुमकिन है।
अब ऐसा तो नहीं कि पूरे दिन यूज होने वाला पानी हम स्टोर करके रख दें। क्यूंकि गर्मी में वैसे भी पानी की जरूरत सबसे ज्यादा पड़ती है। तो ऐसा क्या उपाय किया जाए, जिससे आप टैंक का पानी ठंडा रख सकें। आइए जानते है।

टैंक पर कराए पेंट
गर्मियों में अपने पानी के टैंकर को ठंडा रखने का सबसे प्रभावी तरीका यह है कि इसे सफेद या किसी अन्य हल्के रंग से पेंट कर दिया जाए। यह एक सिद्ध तथ्य है कि हल्के रंग की सतहें गहरे रंग की सतहों की तुलना में अधिक प्रकाश को प्रतिबिंबित करती हैं, जो आमतौर पर प्रकाश कणों और गर्मी को अवशोषित करती हैं, जिसके कारण कंटेनर के भीतर तापमान बढ़ सकता है।
पेंट का एक फ्रेश कोट कंटेनर के भीतर शैवाल और बैक्टीरिया की वृद्धि को भी रोक सकता है। तो अगर आप चाहते हैं कि नया कोट लंबे समय तक चले तो अपने पानी के टैंक को सही पेंट फिनिश देना भी बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, अगर आप ऐसा सोच रहे है कि ऐसा करने से पानी एकदम ठंडा हो जाए तो आप गलत सोच रहे है। गर्मी का असर टैंक पर होगा। हां, लेकिन ये है कि पानी का टेम्परेचर सामान्य रहेगा और आप इस पानी का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं।
पाइप को इंसुलेट करना जरूरी
अगर आप चाहते है कि टैंक से आने वाला पानी गर्म ना हो तो पानी को ठंडा रखने के लिए सभी वाटर सप्लाई पाइपों को इंसुलेट करा दें। यह न केवल आपको गर्मियों में पानी के तापमान को सहनीय स्तर तक बनाए रखने में मदद करेगा, बल्कि सर्दियों के मौसम के दौरान इसे जमने से भी बचाएगा, खासकर यदि आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां मौसम बेहद ठंडा रहता है। वैसे तो बाजार में पाइप को कवर करने के लिए कई तरह के पेपर या फिर कवर मिल जाएंगे, लेकिन बेहतर यही है कि आप ओवर हीट को रोकने और पाइप को ठंडा रखने वाले कवर का ही चयन करें। इसके अलावा वॉल इन्सुलेशन टेक्नीक का भी प्रयोग किया जा सकता है।
जो पाइपों को कठोर बाहरी वातावरण से बचाने के लिए इन दिनों कॉमन कंस्ट्रक्शन स्ट्रेटजी का एक हिस्सा बन गई है। वहीं, जब आपको लंबे, सीधे पानी के पाइप को कवर करना हो तो आप फोम पाइप स्लीव्स लगा सकते हैं। बाजार में उपलब्ध फोम स्लीव्स 6 फीट तक लंबी हो सकती हैं।
टैंक को धूप से बचाए
तेज धूप का असर आपके टैंक पर ना पड़ें इसके लिए टैंक को धूप से बचाकर रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में पानी को पूरा दिन ठंडा रखने के लिए टैंक को ऐसी जगह रखें, जहां धूप कम आती हो। इसके लिए दो तरीके है पहला टैंक को शीट से कवर रखना। इससे टैंक पर सीधी धूप की किरणें नहीं पड़ेगी। दूसरा तरीका ये है कि आप अपने टैंक को छत पर रखने के बजाय फ्लोर पर रख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको घर में अधिक जगह की जरूरत पड़ेगी और इससे पानी का प्रेशर थोड़ा कम आएगा। लेकिन ये बात तय है कि इससे आपको गर्मियों में पानी गर्म होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
