Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
गर्मियों में उबल जाता है टंकी का पानी? अपनाएं ये तरकीब और पाएं ठंडा-ठंडा कूल-कूल पानी
How To Keep Your Water Tank Cool in Summer : मार्च शुरू होते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ रहा है, और अप्रैल-मई में कई शहरों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस चिलचिलाती गर्मी में ठंडे पानी से नहाना जरूरी हो जाता है, लेकिन छत पर रखी पानी की टंकी धूप में तपकर गर्म हो जाती है। ऐसे में नहाना तो दूर, हाथ धोना भी मुश्किल हो जाता है।
गर्म पानी से नहाने के बाद घमौरियां और लू जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ देसी और असरदार उपाय बता रहे हैं, जिनसे आप टंकी का पानी ठंडा रख सकते हैं-

टंकी का पानी ठंडा रखने के आसान तरीके
- टंकी को गीले टाट या पुराने कपड़े से ढकें
- टंकी को ठंडा रखने के लिए इसे गीले टाट, बोरी या मोटे पुराने कपड़े से ढक दें।
- यह कपड़ा सूरज की गर्मी को सोखकर पानी को गरम होने से बचाएगा।
- इसे दिन में 2-3 बार पानी से भिगोते रहें।
छत पर घास या गीली मिट्टी डालें
- छत पर टंकी के चारों ओर घास या गीली मिट्टी डालने से तापमान कम होगा।
- यह उपाय खासतौर पर गांवों में ज्यादा अपनाया जाता है, जिससे टंकी का पानी ठंडा रहता है।
टंकी को छांव में रखें या शेड बनवाएं
- अगर संभव हो तो टंकी को छांव में रखें या उस पर टीन, लकड़ी, या टेंट से ढककर शेड बना दें।
- इससे सूरज की सीधी किरणें टंकी पर नहीं पड़ेंगी और पानी ठंडा रहेगा।
- टंकी पर सफेद पेंट या एल्युमिनियम फॉयल लगाएं
- टंकी को सफेद रंग से पेंट करें क्योंकि सफेद रंग गर्मी को रिफ्लेक्ट करता है।
- आप चाहें तो टंकी को एल्युमिनियम फॉयल से भी कवर कर सकते हैं, जिससे यह सूरज की गर्मी को कम सोखेगी।
बांस की चटाई का इस्तेमाल करें
- टंकी के चारों ओर बांस की चटाई लगाएं और उसे गीला करते रहें।
- यह प्राकृतिक तरीके से ठंडक बनाए रखने में मदद करता है।
टंकी के पास पौधे लगाएं
- अगर टंकी के आसपास पौधे लगाए जाएं, तो यह छांव देने के साथ-साथ आसपास के तापमान को भी कम करेंगे।
- खासतौर पर बेल वाले पौधे जैसे मनी प्लांट, गिलोय या लौकी उगाकर टंकी पर छांव बनाई जा सकती है।
रात में टंकी का ढक्कन खोलें
- रात में तापमान कम होता है, इसलिए अगर सुरक्षा की दृष्टि से कोई दिक्कत न हो, तो टंकी का ढक्कन हल्का-सा खोल दें।
-इससे पानी का तापमान कम होने में मदद मिलेगी।
- इन आसान और देसी उपायों को अपनाकर आप गर्मी में भी टंकी का पानी ठंडा रख सकते हैं और राहत महसूस कर सकते हैं।
छायादार जगह पर रखें टंकी
अगर संभव हो, तो पानी की टंकी को किसी छायादार जगह पर रखें ताकि उस पर सीधी धूप न पड़े। अगर यह संभव न हो, तो टंकी के ऊपर टीन शेड, ग्रीन नेट या लकड़ी का कवर लगवा सकते हैं। इससे सूरज की गर्मी कम पहुंचेगी और टंकी का पानी ठंडा बना रहेगा, जिससे गर्मियों में राहत मिलेगी।
टंकी को पेंट कर दें
अगर आपकी पानी की टंकी काले या गहरे रंग की है, तो उसे हल्के रंग से पेंट कर दें। हल्के रंग सूरज की गर्मी को कम अवशोषित करते हैं, जिससे टंकी का तापमान नियंत्रित रहता है और पानी ठंडा बना रहता है। यह आसान उपाय गर्मियों में ठंडे पानी का आनंद लेने में मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
