Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
बिना सोडा और ईनो के ऐसे बनाएं गुब्बारे जैसे भटूरे, बस इन टिप्स को फॉलो करें
ऐसा कोई ही होगा जिसे छोले भटूरे पसंद नहीं आते होंगे। नाश्ते में हो या सैर सपाटा या फिर शादी और पार्टी, ये जहां भी मिल जाएं मजा आ जाता है। बच्चे हों या बड़े, भटूरा खाना सभी को पसंद होता है। वैसे तो भटूरे दिखने में तो पूरी के जैसे होते हैं। लेकिन, दोनों में काफी फर्क होता है।

भटूरे मैदे से बनते हैं और इसके आटे को फर्मेंट करके बनाए जाते हैं। जिसकी वजह से ये पूरी की तुलना में सॉफ्ट बनते हैं। कई बार ऐसा होता है कि घर पर भटूरे बनाते समय हम गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से भटूरे परफेक्ट नहीं बन पातें। यहां जानें भटूरे बनाने का सबसे आसान तरीका। इसे फॉलो करने से आप गलती नहीं करेंगे और छोले-भटूरे का मजा लें पाएंगे।
भटूरे का आटा होना चाहिए मुलायम
भटूरे का आटा तैयार करने का तरीका हर किसी का अलग हो सकता है, कोई चीनी की जगह नमक तो बेकिंग सोडा की जगह ईनो या फिर दही की जगह तेल का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहे जो भी तरीका इस्तेमाल करें, लेकिन ध्यान रखें कि भटूरे का आटा हमेशा नरम होना चाहिए। भटूरे का आटा तैयार करने के लिए दही की जगह इंस्टेंट यीस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे ये और भी मुलायम बनेंगे।
आटे को आराम करने दें
भटूरे के लिए आटा लगाने के बाद इसे कम से कम दो घंटे तक फूलने और अपने टेक्चर में आने के लिए छोड़ देना चाहिए। आटे को गीले रसोई के कपड़े से ढककर कम से कम एक घंटे के लिए रख दें।
मीडियम बेले
भटूरे को बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा मोटा नहीं बेलें। इसे मीडियम आकार में ही बेले।
तेज आंच में तले
भटूरे को तलने के लिए हमेशा अधिक मात्रा में तेल का प्रयोग करें। आप चाहें तो एक साथ सभी भटूरों को बेल कर रख सकती हैं ताकि तेल गर्म होने के बाद एक-एक कर आसानी से तले जा सकें। एक बार में एक भटूरा तलने के बाद दूसरे में गैस की आंच कम कर देतें, ऐसी गलती न करें। भटूरे तलने के लिए आंच का तेज़ होना आवश्यक है। ऐसे में फूले हुए भटूरे निकलेंगे।
तलते हुए करें ये चीज
वहीं भटूरे को कढ़ाही में डालने के बाद चम्मच की मदद से गर्म तेल को भटूरे के ऊपर डालते रहें और भटूरे को हल्का दबाते हुए तलने की कोशिश करें। इससे भटूरा आसानी से फूल जाएगा



Click it and Unblock the Notifications
