Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
कॉफी के ज़िद्दी दाग हटाने की आसान ट्रिक, निशान हो जाएंगे एकदम साफ
how to remove coffee stains from clothes : क्या आप कॉफी पीने के शौकीन है। तब तो आपके कई कपड़ों पर इसके निशान जरूर रह गए होंगे। दरअसल, कॉफी के निशान इतने ज़िद्दी होते हैं कि ये आसानी से नहीं छूटते और इस वजह से लोगों को अपनी फेवरेट ड्रेस को ना चाहते हुए भी दरकिनार करना पड़ता है।
लेकिन, यहां हम आपको कपड़ों पर लगे कॉफी के ज़िद्दी दागों से निपटने के कुछ ऐसे आसान तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से दाग पूरी तरह हट जाएंगे।

विनेगर से कॉफी के दाग कैसे हटाएं?
कपड़ों पर लगे सूखे कॉफी के दागों को पूरी तरह से हटाने के लिए उन्हें क्लीनिंग सोल्यूशन में भिगोना चाहिए। जिसे आप घर पर कम खर्च में आसानी से बना सकते है। इसके लिए आपको बस चाहिए व्हाहट विनेगर और सामान्य लिक्विड डिटर्जेंट। फिर एक बाल्टी या अन्य बड़े कंटेनर में गुनगुना पानी ड़ालें और उसमें आधा चम्मच लिक्विड डिटर्जेंट और एक बड़ा चम्मच विनेगर ड़ालें। इस घोल में कपड़ों को 15 मिनट के लिए भिगोए, फिर धोकर सूखने के लिए लटका दें। देखिएगा, दाग एकदम साफ हो जाएगा।
एंजाइम प्री सोक के साथ कॉफी के दाग कैसे हटाए
यदि आपकी कॉफी का दाग थोड़ा अधिक जिद्दी है, तो सबसे पहले, स्पंज की मदद से दाग पर रबिंग अल्कोहल लगाए। जो बाहरी छोर से प्वांइट तक काम करेगा। फिर एक छोटी बाल्टी में गर्म पानी और एक बड़ा चम्मच एंजाइम प्रीसोक प्रोडक्ट ड़ालें। दाग लगे कपड़ों को बाल्टी में रखें और करीब 30 मिनट तक भीगने दें। फिर कपड़ें को बाहर निकाल साफ पानी से धोए। अगर अब आपको दाग दिखाई नहीं दे रहा है, तो आप सामान्य तरीके से अपने कपड़े को धो सकते हैं।
ब्लीच से कपड़ों पर लगे कॉफी के दाग कैसे हटाए
अगर उपरोक्त तरीके आज़माने पर भी कपड़ों से कॉफी के दाग नहीं जाते तो क्लोरीन या ऑक्सीजन ब्लीच का उपयोग करें। इसके लिए 1/4 कप क्लोरीन ब्लीच में एक गैलन पानी मिलाएं और दाग लगे कपड़े को पांच मिनट के लिए भिगो दें। फिर सामान्य पानी में धोकर कपड़ें को सूखने दें। हालांकि, इससे पहले कपड़ें पर लगे लेबल को अच्छे से जांच लें, कि ब्लीच उस कपड़े पर उपयोग करने के लिए सुरक्षित है या नहीं। वैसे आमतौर पर, आपको स्पैन्डेक्स, वूलन, सिल्क या लेदर पर लगे कॉफी के दाग को हटाने के लिए ब्लीच का उपयोग नहीं करना चाहिए।
कॉफी के दाग हटाने के अन्य तरीके
दही: कॉफी के निशान को हटाने के लिए खट्टे दही या फिर मट्ठे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए कपड़ें पर लगे निशान पर थोड़ा-सा दही लगाकर रख दें। फिर सुबह उठकर दाग वाली जगह पर हल्का सा साबुन लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। आप देखेंगे कि दाग पूरी तरह से हट गया है।
सफेद नमक
आप चाहें तो सफेद नमक की मदद से भी कॉफी के दाग को दूर कर सकते हैं। इसके लिए निशान पर सफेद नमक लगाए और उस पर कुछ बूंदे पानी की डालकर छोड़ दें। फिर करीब 1 से 2 घंटे बाद निशान को अच्छी तरह रगड़ें। अगर एक बार में दाग नहीं जाता है तो दूसरी बार फिर ऐसा ही करें। फिर आप देखेंगे कि कपड़ा पहले की तरह साफ हो गया है।
बेबी वाइप
बेबी वाइप की मदद से भी कॉफी के निशान हटाए जा सकते है। इसके लिए निशान वाली जगह पर बेबी वाइप को रखें और उस पर कुछ बूंदे पानी की डालकर करीब 2 घंटे के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद आपको निशान साफ मिलेगा।
कॉफी का दाग हटाने का जो भी तरीका आप चुनें, लेकिन इस बात का ध्यान रहें कि आपको कपड़े को तब तक ड्रायर में नहीं ड़ालने चाहिए जब तक कि दाग पूरी तरह से चला न जाए। क्यूंकि एक बार ड्रायर हो जाने पर कॉफ़ी का निशान हटाना लगभग असंभव हो सकता है। इसलिए अच्छा ये होगा कि कॉफी का निशान लगते ही तुरंत उसे हटाने का प्रयास करें। ऐसा करने से दाग अंदर तक नहीं जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
