Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Chewing Gum Removing Tips: च्युइंग गम से खराब हो गया नया आउटफिट, स्टेप बाय स्टेप ऐसे करें रिमूव
बच्चे हो या बड़े सभी के लिए च्युइंग गम ( Chewing Gum ) चबाना एक मजेदार काम है। लेकिन कई बार च्युइंग गम आपके लिए परेशानी का सबब भी बन सकता है। अगर आप उसे सही तरह से डस्टबिन में न फेंके तो।
अक्सर च्युइंग गम खाने के बाद लोग उसे गलत तरीके से फेंकते गैं। जिस कारण यहां आपके कपड़ों पर चिपक जाता है। फिर इसे निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है। न सिर्फ घर पर बल्कि घर के बाहर भी कई बार कुछ लोग शैतानी करने के विचार से आपके कपड़ों पर च्युइंग गम चिपका देते हैं।

लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है आज हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप कपड़ों से च्युइंग गम निकालने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बाद आप आसानी से अपने कपड़ों से च्युइंग गम को हटा पाएंगे।
कपड़ों से फ्रेश च्युइंग गम हटाने का तरीका
स्टेप 1. रगड़ने से बचें
अगर च्युइंग गम अभी भी नरम और ताजा है तो इसे हटाने के लिए आप इसे रगड़ कर हटाने की कोशिश न करें। कपड़े से च्युइंग गम निकालने के लिए अगर आप उसे रगड़ेंगे तो वह आपके कपड़ों के गहराई तक जा सकते हैं।
स्टेप 2. च्युइंग गम करें फ्रिज
कपड़े से च्युइंग गम निकालने के लिए सबसे पहले आप उसे एक प्लास्टिक की थैली में डालकर फ्रीजर में कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। अगर आपके किसी बड़े कपड़े में च्युइंग गम लगा है तो आप छोटे प्लास्टिक बैग में आइस क्यूब रखें और उसे अपने कपड़े के उस स्थान पर रख दें। आइस बैग को च्युइंग गम के ऊपर तब तक रखें जब तक कि वह सख्त न हो जाए।
स्टेप 3. च्युइंग गम निकालें
कपड़े पर लगें च्युइंग गम के सख्त होने के बाद किसी क्रेडिट या अन्य कार्ड की मदद से इसे उखाड़ कर कपड़े से अलग कर दें।
स्टेप 4. दाग वाली जगह को करें क्लीन
कपड़े से च्युइंग गम निकालने के बाद कपड़े से दाग हटाने के लिए एक चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड और एक चम्मच व्हाइट विनेगर को एक साथ मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने कपड़े के दाग वाले एरिया पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर कपड़े को धो लें।
स्टेप 5. कपड़े की करें जांच
कपड़े को सुखाने से पहले एक बार अपने कपड़े को अच्छी तरह देख लें। कहीं कोई दाग लगा रह गया गया हो। अगर कपड़े पर कोई दाग लगा हो तो उसे क्लीन कर लें। इसके बाद ही कपड़े को सुखाएं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
