Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गलती से कपड़ें पर गिर गया है मस्कारा, तो ये है दाग हटाने के आसान तरीके
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में मेकअप का बहुत बड़ा हाथ होता है। यही कारण है कि अब महिलाएं ना सिर्फ शादी जैसे सोशियल फंक्शन में, बल्कि ऑफिस में भी रेगुलर मेकअप एप्लाई करती है। जिसमें आई मेकअप खासतौर से शामिल होता है। क्योंकि आंखों के मेकअप के बाद आपका पूरा लुक ही बदल जाता है।
जिसमें खासतौर पर जब आप अपनी आंखों पर मस्कारा लगाते हैं तो यह आपकी आंखों की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। मस्कारा की मदद से पलकों को घना और आकर्षक बनाया जा सकता है।
लेकिन परेशानी तब होती है जब मस्कारा अचानक से आपके हाथ से गिर जाए और इसका गहरा निशान आपके कपड़े का दाग बन जाए। सोचिए, ऐसी स्थिति में ऐसा क्या आसान तरीका अपनाया जाए, जिससे मस्कारा का दाग बिना किसी परेशानी से चंद मिनटों में निकल जाए, आइए इस बारे में विस्तार से जानते है।

डिश वॉश या लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट की लें मदद
अगर आपके पास खासतौर से दाग धब्बे हटाने वाला प्रोडक्ट नहीं है, तो आप डिश सोप और लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट जैसे सामान्य घरेलू सामान की मदद लेकर कपड़ों से मस्कारा के दाग को हटा सकते है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि दाग पर डिश सोप या लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट की एक मटर के आकार की बूंद लगाएं।
फिर जहां दाग लगा है, वहां स्पॉटर ब्रश, पुराने टूथब्रश या अपनी उंगलियों के पैड का उपयोग कर हल्के हाथों से धीरे-धीरे रगड़ें। इस बात का ध्यान रखें कि कपड़े को धोने से पहले डिटर्जेंट को मस्कारा के दाग पर अच्छे से मिक्स होने दें। दाग को पूरी तरह हटने में कम से कम 10 से 15 मिनट का समय लगेगा। फिर, हमेशा की तरह, वॉशिंग मशीन में कपड़ें के टेक्चर के हिसाब से टेम्पेरेचर सेट कर कपड़ें को नियमित तरीके से धो लें। ये प्रोसेस फॉलो करने के बाद जब कपड़ा धुलकर वॉशिंग मशीन से बाहर आएगा तो उससे दाग पूरी तरह हट चुका होगा।
मेकअप रिमूविंग वाइप से हटाए दाग
क्या आप जानते है कि मेकअप रिमूविंग वाइप ना सिर्फ आपकी स्किन को क्लीन कर सकता है बल्कि इसका इस्तेमाल मस्कारा के काले गहरे दाग को हटाने में भी किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले कपड़ें को पेपर टॉवल या किसी साफ कपड़ें पर रखें। फिर कपड़ें से दाग हटाने के लिए मेकअप वाइप का उपयोग करते हुए अंदरूनी हिस्से से इसे साफ करना शुरू करें। ऐसा करने से मस्कारा का काला दाग पेपर टॉवल सोख लेगा।
लेकिन अगर पेपर टॉवल से दाग नहीं हट पा रहा है तो जिस जगह मस्कारा का दाग लगा है उसे ठंडे बहते पानी से धोकर साफ करें या हमेशा की तरह कपड़ें धोने की टेक्निक का इस्तेमाल करें। ऐसा करके आप कपड़ें पर लगे मस्कारा के दाग को छुड़ा सकते है।
ऑक्सीज़न ब्लीच का करें इस्तेमाल
ऑक्सीजन ब्लीच, जिसे सोडा के पेरकाबोनेट के रूप में भी जाना जाता है, क्लोरीन ब्लीच का एक प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प है जो बायोडिग्रेडेबल भी है। जो ना सिर्फ दाग-धब्बे हटाता है, बल्कि सफेद कपड़ों को चमकाता है और आपके कपड़ों से दुर्गन्ध दूर करता है। खास बात ये है कि ऑक्सीजन ब्लीच एक संपूर्ण फैब्रिक ब्लीच है जिसके इस्तेमाल से कपड़ों का रंग नहीं जाता, जबकि क्लोरीन ब्लीच से कपड़ों का रंग जा सकता है।
ऑक्सीजन ब्लीच को 40°C से अधिक तापमान पर जब पानी में मिलाया जाता है, तो यह ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे कपड़ों से दाग हट जाते है और उसमें नई जैसी चमक आ जाती है। जहां तक बात मस्कारा का दाग हटाने की है तो इसके लिए ऑक्सीजन ब्लीच के घोल में एक घंटे तक कपड़ें को भिगो दें और फिर हमेशा की तरह धो लें। ऐसा करने से आपके कपड़ें पर लगा मस्कारा का दाग पूरी तरह चला जाएगा। बल्कि वो नए जैसा लगने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
