Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
कपड़े धोने के बाद डिटर्जेंट के घोल को फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल, सफाई के साथ होगी पानी की बचत
How to reuse of waste detergent solution : कपड़ों को साफ करने के लिए हम सभी डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं। कपड़े धुल जाने के बाद हम लोग डिटर्जेंट के घोल को अक्सर बेकार समझकर नाली में फेंक देते हैं।
अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो आपको मालूम होना चाहिए कि इस पानी को फालतू बहाने की जगह आप इसे घर के दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल में ले सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ पानी की बचत होगी बल्कि घर की साफ-सफाई भी हो जाएगी।

फर्श को करें साफ
कपड़ा साफ करने के बाद बचे हुए डिटर्जेंट के पानी को फर्श की सफाई में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से किचन, लिविंग रूम या बाथरूम फर्श की सफाई कर सकते हैं। हालांकि, इस घोल में मिक्स करने के लिए आपको बेकिंग सोडा की ज़रूरत पड़ सकती है। यदि टाइल्स सफेद है और इसमें पीलापन आ गया। साफ करने के लिए डिटर्जेंट का पानी यूज में ले सकते हैं। टाइल्स की चिकनाई हटाने के लिए आप इसमें कुछ बूंदे नींबू की मिला सकते हैं।

किचन के तौलियें को करें साफ
कपड़े धोने के बाद बचे हुए डिटर्जेंट पानी से किचन के गंदे तौलिया को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप इस घोल को गर्म कर लें और एक चम्मच विनेगर या बेकिंग सोडा मिला लें और इसमें कुछ देर के लिए तौलिए को भिगोने के लिए छोड़ दें और फिर इन्हें साफ पानी से धो लें।
जूतों को साफ करें
गंदे और मिट्टी से भरे हुए जूतों को साफ करने के लिए आपको कपड़ों को धोने के बाद वेस्ट डिटर्जेंट घोल से भी साफ कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर जूता सफेद है, तो इसे ज्यादात्तर भिगोकर न रखें। इससे जूते का रंग बदल सकता है।

कीटनाशक के तौर पर इस्तेमाल करें
अगर आपके घर में गार्डन हैं, तो आप भी बचे हुए डिटर्जेंट के पानी को गार्डन में प्लांट पर छिड़ककर होममेड कीटनाशक स्प्रे की तरह यूज में ले सकते हैं।
इसके लिए एक बड़े जग में डिटर्जेंट के बचे हुए घोल को लें, फिर इसमें विनेगर और बेकिंग सोडा मिलाकर, अब इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर गार्डन में हफ्ते में दो बार इसका छिड़काव करें।



Click it and Unblock the Notifications
