Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बिना फ्रिज के भी लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं मक्खन, ये हैं बेहतरीन तरकीब
How to store butter long term without a fridge : मक्खन हम सभी के घर में पाया जाने वाला एक आम सा डेयरी प्रॉडक्ट है, जिसका इस्तेमाल हम ब्रेड से लेकर खाना बनाने में कई तरह से करते हैं। मक्खन की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए इसे फ्रिज में रखना जरूरी होता है वरना ये पिघल जाता है।
लेकिन मानिए अगर आपके घर का फ्रिज खराब हो गया है या आप किसी वजह से इसे बिना फ्रिज के स्टोर करना पड़े तो हम आपको कुछ ऐसी तरकीब बता रहे हैं, जो न मक्खन पिघलने देगी बल्कि मक्खन की शेल्फ लाइफ भी बढ़ जाएगी। क्या आपको पता है कि आप बगैर फ्रिज के भी मक्खन को स्टोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका सही तरीका।

बटर बेल पर करें स्टोर
मक्खन को कमरे के तापमान पर स्टोर का सबसे आसान तरीका बटर बेल या बटर क्रॉक का है। इसे मक्खन को घंटी यानी बेल के आकार के बर्तन में उल्टा करके रखते है। जिसे फिर पानी से भरे एक बर्तन में उल्टा करके रखना होता है। पानी को फिर एयर टाइट सील करके रखा जाता है जो मक्खन को एक सप्ताह तक ताजा रखता है।
ठंडी जगह रखें मक्खन
बिना फ्रिज के मक्खन को स्टोर करने का एक और तरीका है। इसे हमेशा ठंडी और डार्क जगह पर रखना चाहिए। मतलब ऐसी जगह होनी चाहिए जहां धूप नहीं होनी चाहिए।
पेंट्री में करें स्टोर
अगर तापमान लगातार ठंडा रहे तो पेंट्री या अलमारी मक्खन को स्टोर करने में अच्छी तरह से काम आ सकती है।
कपड़े में बांधकर रखें
इसके अलावा अगर आप मक्खन को सूती कपड़े में बांधकर एक कटोरी पानी के ऊपर भी रखेंगे तो ये आसानी से नहीं पिघलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
