Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तपती गर्मी में भी नहीं सूखेगा तुलसी का पौधा, बस अपनाएं ये छोटे-छोटे टिप्स
तुलसी एक ऐसा पौधा है, जिसे अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं, तुलसी का धार्मिक महत्व भी कम नहीं है। अमूमन हिन्दू धर्म के अनुयायी अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाते हैं और उसका खास ख्याल रखते हैं। अगर घर में तुलसी हरी-भरी हो तो इसे बेहद ही शुभ माना जाता है।
हालांकि, जब मौसम बदलता है तो गर्मी का असर पेड़-पौधों पर भी पड़ता है। अक्सर यह देखने में आता है कि तुलसी का पौधा गर्मी के मौसम में सूख जाता है। एक बार सूखने के बाद उसका दोबारा हरा-भरा होना बेहद ही मुश्किल होता है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि गर्मी का मौसम आते ही तुलसी के पौधे का खास ख्याल रखना चाहिए।

इस मौसम में तुलसी को हमेशा की तरह हरा-भरा बनाए रखना मुश्किल नहीं है। बस जरूरी है कि आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप गर्मी में भी अपने तुलसी के पौधे की देखभाल कर सकते हैं-
सीधी धूप से बचाएं
गर्मी के मौसम में सूरज की किरणें बहुत तेज होती हैं। ऐसे में अगर तुलसी इनके संपर्क में बहुत देर तक रहती हैं तो इसके पत्तों के झुलसने या फिर पौधे के सूखने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने तुलसी के पौधे को ऐसी जगह पर रख दें, जहां उस पर मौसम की सीधी मार ना पड़े। अगर आप तुलसी के पौधे की जगह नहीं बदल सकते हैं तो ऐसे में आप उस पर लाल रंग की चुनरी डाल दें, जिससे पौधे पर सीधी धूप ना आए।
सही तरह से दें पानी
गर्मी में तुलसी के पौधे को अधिक पानी की जरूरत हो सकती है। लेकिन आपको पौधे को सही तरह से पानी देना चाहिए। मसलन, आप पानी के वाष्पीकरण को रोकने के लिए अपने तुलसी के पौधे को नियमित रूप से सुबह या शाम को पानी दें। इस दौरान यह ध्यान रखें कि मिट्टी नम रहे लेकिन उसमें जलभराव न हो। बहुत अधिक पानी देने से पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं, जबकि कम पानी देने से जड़ें मुरझा सकती हैं।
मंजरियों को तोड़ दें
जब तुलसी के पौधे पर मंजरी आने लगें तो उसे बहुत अधिक समय तक पौधे पर रहने ना दें। इसकी जगह आप उसे समय-समय पर तोड़कर अलग करते रहें। ऐसा माना जाता है कि मंजरी को तोड़कर भगवान विष्णु को अर्पित कर देना चाहिए। मंजरी को तोड़ने का एक कारण यह भी है कि मंजरियां जल्दी सुख जाती हैं और ऐसे में आपका पौधा भी मुरझा सकता है या फिर सूख सकता है। वहीं, मंजरियों को तोड़ने से तुलसी के पौधे का विकास तेजी से होता है। आप इन्हें फिर से मिट्टी में डाल सकते हैं। ये बीज की तरह काम करेंगे।
अगर लग जाएं कीड़े
अमूमन पौधें में कीड़े लगना बेहद आम बात है, लेकिन तुलसी के पौधे में जल्दी से कीड़े नहीं लगते हैं। हालांकि, अगर गर्मी के मौसम में तुलसी के पौधे में कीड़े लग जाते हैं तो इससे पूरा पौधा बर्बाद हो जाता है। तुलसी के पौधे में कीड़े लगने पर नीम के तेल का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप एक लीटर पानी में 10 बूंद नीम के तेल की डालें। अब इस पानी से पौधे की पत्तियों में स्प्रे करें।
वाटर ड्रेनेज का रखें ख्याल
अमूमन गर्मी के मौसम में तुलसी के पौधे की पानी की जरूरतें बढ़ जाती हैं, लेकिन हम वाटर ड्रेनेज का ध्यान नहीं रखते हैं। जिससे पॉट में पानी जमा हो जाता है और पौधे की जड़े सड़ जाती है। इसलिए, यह सुनिश्चित करें कि जिस गमले या कंटेनर में आपका तुलसी का पौधा उग रहा है उसमें सही तरह से ड्रेनेज होल्स हों, ताकि वॉटरलॉगिंग की समस्या से बचा जा सके।



Click it and Unblock the Notifications
