Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए इन Water Plants की लें मदद
आजकल हर कोई अपने घर में प्लांट्स लगाना चाहता है, लेकिन किसी के पास इतना समय नहीं होता कि वह पौधों की भली-भांति देख-रेख कर सके। साथ ही पौधे में भी ऐसे हों, जो जल्दी से बढ़ सकें। इस स्थिति में सबसे अच्छा तरीका है कि आप इंडोर प्लांटिंग के लिए वाटर प्लांट्स को चुनें। दरअसल, ऐसे कई पौधे होते हैं, जिन्हें बढ़ने के लिए मिट्टी की जरूरत नहीं होती है और इसलिए इनका रख-रखाव भी बेहद आसान होता है। आप इन्हें किसी भी वास या जार में रख सकते हैं और अपने घर की शोभा बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्लांट्स के बारे में,, जो बिना किसी परेशानी के आपके घर को बेहद खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे-

फिलोडेंड्रोन
यह एक ऐसा प्लांट है, जिसे पानी में बेहद आसानी से उगाया जा सकता है। सभी फिलोडेंड्रोन प्रजातियों में, हार्ट-लीफ फिलोडेंड्रोन पानी में बढ़ने के लिए काफी अनुकूल माना जाता है। आप इसे एक क्लीयर कांच के जार या कटोरे में ब्राइट इनडायरेक्ट लाइट वाले स्थान पर रख सकते हैं। हालांकि, आप 3-4 दिनों में एक बार पानी बदलना न भूलें और यह बढ़ता रहेगा। साथ ही, सड़ांध और शैवाल के गठन को रोकने के लिए पानी में कुछ चारकोल भी डाल सकते हैं।

लकी बैम्बू
लकी बैम्बू पानी में उगने वाले सबसे अच्छे इनडोर पौधों में से एक है। इसके साइज के आधार पर, इस पौधे के लिए एक नैरो वॉस अच्छा माना जाता है। सुनिश्चित करें कि इसकी जड़ें पानी में डूबी हुई हैं और प्लांट की फर्म प्लेसमेंट के लिए आप उनके चारों ओर कुछ बजरी डालें। यह आपके लिविंग एरिया से लेकर बेडरूम तक की शोभा बढ़ाएगा।

पोथोस
पोथोस एक बेहद ही खूबसूरत प्लांट है, जिसके पत्ते हार्ट शेप के होते हैं और इसलिए इनडोर वॉटर प्लांट्स में इसे भी एक बेहतरीन विकल्प के रूप में देखा जा सकता है। आप इसे एक क्लीयर फिश बाउल में उगा सकते हैं और शेल्फ पर रख सकते हैं। कैस्केडिंग पोथोस के पत्ते आपके घर की शोभा को कई गुना बढ़ाएंगे। इसमें आप ऑक्सीजन का सही स्तर बनाए रखने के लिए हर कुछ दिनों में पानी बदलते रहें।

स्पाइडर प्लांट
जब भी घर में वाटर प्लांट्स की बात हो तो यकीनन आप स्पाइडर प्लांट लगाने पर विचार कर सकते हैं। खासतौर से, बेबी स्पाइडरेट के साथ यह काफी दिलचस्प लगते हैं। आप या तो उन्हें कांच के जार में स्थायी रूप से उगा सकते हैं या कटिंग को एक नए बर्तन में बदल सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि आप हर 2-3 दिन में पानी बदलते रहें।

कोलियस
कोलियस की पत्तियां कलरफुल और हल्की दांतेदार होती हैं। अपने ब्यूटीफुल कलर के कारण ही यह आपके घर को बेहद खूबसूरत बनाती है। आप इसे किसी क्लीयर ग्लॉस या जार में रख सकते हैं। चूंकि इसके लिए इनडायरेक्ट लाइट पसंद है, इसलिए आप इसे किसी ऐसी जगह पर रखें, जहां पर सीधी रोशनी प्लांट पर ना पड़ें। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो इसे वाइन ग्लास या पानी से भरे सजावटी मेसन जार में टेबलटॉप सेंटरपीस के रूप में रख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
