Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Home Curtain Tips : गर्मियों में घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ये पर्दे, घर भी रहेगा हवादार और ठंडा
घर को खूबसूरत लुक देने में खिड़कियों और दरवाजों के पर्दे बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। घर के इंटीरियर में पर्दो का रोल बहुत ही खास होता है।
अगर आप भी अपने घर के लिए नए डिजाइन के पर्दे ढूंढ रहे हैं, तो आज इस लेख में हम बात करेंगे पर्दों की डिजाइन के बारे में जो न सिर्फ घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे, बल्कि घर को हवादार और ठंडा बनाने में भी मदद करेंगे। ये पर्दे आपके खिड़कियों और दरवाजों को एक नया लुक देने में मदद करेंगे, तो देर किसी बात की चलिए जानते हैं।

थर्मल परदों को ब्लैकआउट कर्टेन्स भी कहा जाता है, इसलिए कुछ महिलाएं यह सोचती हैं कि थर्मल परदे केवल ब्लैक कलर के ही मिलते हैं। ऐसे में अगर इन्हें घर में लगाया जाएगा तो पूरा घर बेहद अजीब नजर आएगा। हालांकि, ऐसा नहीं है। आज के समय में थर्मल परदों में आपको अनलिमिटेड वैरायटी मिलती है।
लेयर्ड पर्दे
आपके घर को महल जैसा शाही लुक देने के लिए लेयर्ड पर्दे बेस्ट है। अगर आप अपने घर को नया लुक देना चाह रही हैं तो इसे जरूर अपने लीविंग एरिया में लगाएं।
ब्लाइंड कंर्टेन
ब्लाइंड पर्दो से भी आप अपने घर को सजा सकती हैं। हॉरिजॉन्टल या वर्टिकल लाइन के इन पर्दों को ऑफिस कंर्टेन भी कहते हैं, क्योंकि इनका इस्तेमाल अमूमन ऑफिस में होता हैं, लेकिन इसे आप अपने घर की सीटिंग एरिया में लगा सकती हैं। इसे आप अपने अनुसार सेट कर सकती हैं।
शीर कंर्टेन
किसी भी कमरे के वॉल कलर को मैच करने के साथ ही थोड़ा एलिगेंट लुक के लिए शीर कंर्टेन यानी ट्रांसपैरेंट पर्दे अच्छी च्वॉइस साबित हो सकते हैं। शीर या सेमी शीर कंर्टेन आपके घर के कोनों को हवादार बनाने के साथ हल्की रोशनी का माध्यम बन सकता है। ऐसे पर्दों को आप अपने घर की खिड़कियों और बालकनी में मोटे पर्दों के साथ भी लगा सकते हैं। यह घर को नया लुक देंगे और आंखों को भी सूकून देते हैं।
कैफे कंर्टेन
कैफे कंर्टेन को अक्सर रसोई या बाथरूम में इस्तेमाल में लिया जाता है। ये खिड़की के बीच से नीचे की ओर लटकते हैं, ऊपर से अच्छी सी रोशनी आती है। लेकिन इनकी लंबाई कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications