Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन फैब्रिक पर प्रेस करने से लगता है डर तो अपनाएं ये हैक्स, नहीं जलेगी आपकी फेवरेट ड्रेस
अक्सर ये होता है कि जब आप अपने कपड़े प्रेस करती हैं, लेकिन तो आपको डर बना रहता है कि कहीं आपका कपड़ा जल ना जाए, आपने ऐसा बहुत बार किया होगा कि आयरन को गर्म हो जाने के बाद उसे बंद कर दिया होगा, जिससे कपड़े प्रेस करते वक्त कहीं चिपक ना जाएं। ये काम बहुत सारे लोग करते हैं, लेकिन ये आपका मिस्टेक है, क्योंकि आयरन करने के कुछ नियम होते हैं, जो आप लोग यूज नहीं करते हैं और अंजाम ये होता है कि कपड़ा जल जाता है। लेकिन अब आपके फेवरेट कपड़े नहीं जलेंगे, क्योंकि आप यहां बताए गये टिप्स को जरूर फॉलो करेंगी और प्रेस करते वक्त इसे यूज करेगीं। हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि कौन से फ्रैब्रिक पर किस तरह से प्रेस करनी चाहिए, क्या तरीका आजमाना चाहिए, जिससे आपके कपड़े की सारी सिलवटें हट जाए और कपड़ा चमकदार हो जाए-

सबसे पहले बात कॉटन फैब्रिक की-
कॉटन के कपड़ों में सबसे ज्यादा सिलवटें पड़ती हैं, लेकिन ये सभी की मनपसंद फैब्रिक भी है, गर्मियों में तो इससे अच्छा दोस्त कोई नहीं। लेकिन जब प्रेस करने की बात आती है तो हालत टाइट हो जाती है। कॉटन के कपड़ों को प्रेस करते वक्त आप उस पर पानी का अच्छे से छिड़काव कर दें। इससे कपड़ा जलेगा नहीं, साथ ही कपड़ों पर पड़ी सिलवटें कुछ की वक्त में दूर हो जाएंगी, लेकिन इस बात भी ध्यान रखना जरूरी है कि कॉटन पर प्रेस करते वक्त आप आयरन को कपड़े की एक ही ना रखें वर्ना वहां निशान पड़ने और जलने के चांसेज हो सकते हैं।

सिल्क फैब्रिक पर प्रेस करना-
सिल्क फैब्रिक से बने कपड़ों को प्रेस करने से आप जरूर डरते हैं इसलिए घर पर ना प्रेस करके आप बाहर दुकान पर ही इसे प्रेस करवाना बेहतर मानते हैं, लेकिन जो ट्रिक हम आपको बता रहे हैं, इसके बाद आपको बाहर से प्रेस कराने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है।

सिल्क की ड्रेस
सिल्क की ड्रेस को उल्टा करके फ्लैट जगह पर रख लें फिर इसके बाद प्रेस के टंप्रेचर का लाइट रखें और कपड़े पर जल्दी जल्दी हाथ चलाएं। जब आप सिल्क के कपड़े पर प्रेस करें तो इस बात का ख्याल रखें कि प्रेस को एक ही जगह पर ना रखें, साथ ही प्रेस जल्दी जल्दी करें। वहीं अगर आप प्रेस के टंप्रेचर को सेट नहीं कर पा रहे तो तो सिल्क के कपड़े पर आप अखबार रख कर प्रेस करें, कपड़ा नहीं जलेगा।

लिलेन के कपड़े
लिलेन के कपड़े को घर पर प्रेस करना है और जलने से भी बचाना है तो इस ट्रिक का आप आजमा सकते हैं। कपड़े पर पहले पानी का अच्छे से छिड़काव कर लें, इसके बाद प्रेस को ना बहुत गर्म और ना ही बहुत कम टंप्रेचर पर सेट करें, टंप्रेचर को मीडियम रखें, फिर कपड़े को उल्टा कर लें और प्रेस करें। कपड़ा नहीं जलेगा और सिलवटें भी दूर जो जाएंगी।
कपड़ों की सिलवटों को जल्दी से हटाने की ट्रिक्स
-अगर आपके पास वक्त नहीं है कि आप आराम से कपड़ों पर प्रेस करें तो प्रेस करते वक्त एल्यूमिनियम फॉइल को कपड़े के नीचे रख लें, और फिर प्रेस करें, इससे कपड़े दोनों ओर प्रेस हो जाएंगे।
-जब आप कपड़ों को धोती हैं तो पानी को निचोड़ने के बाद कपड़ों को अच्छे से झटक दें, इससे बहुत सारी सिलवटें तो उसी वक्त खत्म हो जाती है और कपड़े को फैला कर सुखाएं, इससे भी कपड़ों पर अधिक सिलवटें नहीं पड़ती हैं और प्रेस करने में भी आसानी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
