Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर सजानी है श्रीकृष्ण की झांकी, इन 5 क्रिएटिव और बजट फ्रैंडली Ideas को करें फॉलो
Janmashtami Jhula Decoration Ideas At Home : जन्माष्टमी का पर्व देशभर में खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं, तरह-तरह के भोग बनाते हैं और अपने घरों में छोटी-छोटी झांकियां सजाते हैं। इन झांकियों में कन्हैया के बाल रूप और उस दौरान घटी घटनाओं को अलग-अलग तरीके से पेश किया जाता है! लेकिन सबसे... लेकिन सबसे खास होती है मंदिर की सजावट, जहां नन्हे बाल-गोपाल की पूजा की जाती है।
अगर आपके घर में भी जन्माष्टमी की तैयारियां हो रही है और आप लड्डू गोपाल के झूले के लिए कुछ यूनिक और क्रिएटिव आइडियाज ढूंढ रहे हैं, तो आप इन आइडियाज से आप भी जन्माष्टमी पर झांकी को खूबसूरत लुक दे सकती हैं।

मंदिर को फूलों से सजाएं
जन्माष्टमी पर मंदिर को रंग बिरंगे फूल से भी सजा सकते हैं। जितने ज्यादा रंग के फूल मिल सकें, उतना अच्छा रहेगा। मंदिर के अंदर वाले हिस्से को गेंदे के पीले फूलों से सजाएं। रंग बिरंगे पर्दे खरीद लें। लाल, पीले, नीले या फिर गोल्डन कलर के पर्दे से मंदिर के पिछले हिस्से को ढक दें। इससे पिछला हिस्सा ढक भी जाएगा और खूबसूरत भी नजर आएगा। मोगरे की मालाओं को बाहरी हिस्से पर लगाएं। इससे मंदिर के चारों ओर खुशबू बनी रहेगी, वो भी लंबे समय तक।

गुब्बारों से सजाएं
जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर को और कान्हा की पालकी को रंग बिरंगे गुब्बारों से भी सजा सकते हैं। इसके लिए आप कई सारे रंग के गुब्बारे इस्तेमाल करके भी आपना मंदिर या पूजा घर सजा सकते हैं।त्योहार में घर पर फूलों से सजावट न केवल खूबसूरती को बढ़ाता है। बल्कि ये देवताओं के स्वागत का एक तरीका भी है। पूजा के साथ सजावट का एक विशेष महत्व होता है और भारतीय परंपरा के अनुसार भी भगवान के आगमन पर फूलों से सजावट करना जरूरी भी है।

कैंडल और लाइट से सजाएं
जन्माष्टमी पर मंदिर को बिल्कुल उस तरह से सजा सकते हो, जिस तरह बच्चे के बर्थ डे पर आप डेकोरेशन करते हैं। जन्माष्टमी पर भी तो भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव ही तो सेलिब्रेट करते हैं। आप अपना घर कई सारी रंग बिरंगे लाइट्स और छोटी- छोटी कैंडल से सजा सकते हैं। आप छोटी झालरों का भी प्रयोग कर सकते हैं। भगवान की झांकी आप दो से तीन रंगों की झालरों का इस्तेमाल करके अपने मंदिर को सजा सकते हैं। कैंडल और लाइट से आपका घर जगमगा जाएगा। आप कैंडल और झालरों का रंग अपने पूजा घर से मेल खाता हुआ चुन सकते हैं।

पूजा घर में दही हांडी और बांसुरी सजाएं
जन्माष्टमी पर आप जहां भी भगवान कृष्ण की झांकी सजा रही हैं, तो वहां दही हांडी और बांसरी को जरुर लगाएं। भगवान कृष्ण को दही हमेशा से पसंद है इसलिए आप इस जन्माष्टमी सुंदर सी दही हांडी बना सकते हैं। आप हांडी को पेंट भी कर सकते हैं और उस पर लेस या मोती लगा सकते हैं। भगवान कृष्ण को बांसुरी बजाना भी बहुत पसंद है ऐसे में आप रंगीन मोतियों से बांसुरी सजा सकते हैं।

इन थीम को भी फॉलो कर सकते हैं
कृष्ण जन्माष्टमी सजावट के लिए कुछ लोकप्रिय कृष्ण जन्माष्टमी सजावट थीम जैसे "वृंदावन गार्डन," "कृष्ण लीला," और "गोकुल गांव" को भी आप चित्रित कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
