Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सुहागरात के लिए कमरा सजाते हुए न करें ये काम, वरना जिंदगी भर रहेगा अफसोस और शर्मिंदगी
Wedding Night Room Decoration : वेडिंग सीजन शुरु होने वाला है। ऐसे में कई घरों में शहनाईयां बजेगी।
सुहागरात हर न्यूली मैरिड कपल के लिए एक खास और यादगार पल होता है, सुहागरात यानी फर्स्ट नाइट को स्पेशल बनाने के लिए कई तरह की तैयारियां की जाती है। जिसमें सबसे ज्यादा जरुरी होता है कमरे की सजावट।
दूल्हा और दुल्हन के इन खास पलों को यादगार बनाने के लिए कमरा सजाते हुए कुछ गलतियों से बचना ज़रूरी होता है। यहां कुछ काम दिए गए हैं जो सुहागरात के लिए कमरे की सजावट करते समय नहीं करने चाहिए।

बहुत ज्यादा सजावट न करे
कमरे को बहुत ज्यादा सजाने से माहौल असहज और भड़कीला लग सकता है। बहुत ज्यादा फूल, सजावट के सामान, या रंगीन लाइट्स कमरे को माहौल को ज्यादा भड़कीला बना सकते हैं। सिंपल और एलिगेंट तरीके से रुम को सजाएं।
तेज रोशनी का उपयोग न करें
बहुत अधिक तेज रोशनी कमरे का मूड खराब कर सकती है। हल्की रोशनी का उपयोग करें ताकि रोमांटिक माहौल बना रहे। मोमबत्तियां या डिम लाइट्स बेहतर विकल्प हो सकते हैं। लाल रंग जैसी तेज रोशनी वाली लाइट्स को लगाने से बचें।
सुगंध का अत्यधिक इस्तेमाल न करें
हल्की और ताजगी भरी खुशबू अच्छा माहौल बना सकती है, लेकिन बहुत अधिक सुगंधित मोमबत्तियां, धूप या इत्र का उपयोग असहजता पैदा कर सकता है। कभी-कभी अधिक सुगंध से एलर्जी या सिरदर्द भी हो सकता है।
बिस्तर को अनकम्फर्टेबल न बनाएं
बिस्तर पर बहुत अधिक सजावट न करें। भारी चादरें, ज्यादा तकिए या सजावटी बेडशीट और फूलों की पत्तियां बिस्तर को असहज बना सकते हैं। बिस्तर को आरामदायक और साफ-सुथरा रखें, ताकि दोनों को आराम महसूस हो।
भगवान या डरावनी तस्वीरें न लगाएं
कमरे में ऐसी तस्वीरें या सजावट न लगाएं जो रोमांटिक मूड को खराब कर सकती हैं। डरावनी, गंभीर, या किसी धार्मिक प्रतीक वाली तस्वीरें माहौल को असहज बना सकती हैं। कमरे में शांत और रोमांटिक तस्वीरें हों तो बेहतर है।
फूहड़ता से बचें
कमरे मेंअश्लील तस्वीर लगाने से बचें और ऐसे गाने न चलाएं जिसके बोल फूहड़ ना हों वरना दुल्हन असहज महसूस कर सकती है। अरेंज मैरिज में तो इस बात बहुत ध्यान रखें।
इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स से बनाए दूरी
टीवी, मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अत्यधिक उपयोग न करें। यह विशेष पल आप दोनों के बीच की कनेक्शन के लिए है, और टेक्नोलॉजी इसमें बाधा बन सकती है। इस समय को केवल एक-दूसरे के साथ बिताने पर ध्यान दें।
बंद घड़ी न लगाएं
वास्तु के अनुसार, सुहागरात में कभी भी बंद घड़ी कमरे में नहीं लगी होनी चाहिए।इससे आपके रिश्ते में आत्मीयता की कमी हो सकती है। कमरे में बेड भी उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए, इससे शादीशुदा रिश्ते में हमेशा प्यार, आनंद और उत्साह बना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
