Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
मानसून में घर के पास लगा दें ये 5 पौधे, घर की दहलीज भी नहीं छू सकेंगे जहरीले सांप-बिच्छू
Snake repellent plants : बरसात का मौसम जहाँ एक ओर हरियाली और ताजगी लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर यह मौसम कई खतरों को भी आमंत्रण देता है। खासकर ग्रामीण इलाकों और खेतों के पास बसे घरों में जहरीले सांपों और बिच्छुओं के निकलने के मामले बढ़ जाते हैं। यह जीव न सिर्फ भय पैदा करते हैं, बल्कि जानलेवा भी हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपने घर और परिवार को इनसे बचाने के लिए सतर्क रहें।
बारिश के मौसम में खेतों और झाड़ियों में रहने वाले चूहे अपने बिलों से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में घुसने लगते हैं। यही चूहे सांपों का शिकार होते हैं, जिसके कारण सांप भी चूहों के पीछे-पीछे घरों तक आ पहुंचते हैं।

ऐसे में अगर आप जहरीले सांपों और बिच्छुओं से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो अपने घर के आसपास कुछ विशेष पौधे लगा सकते हैं। इन पौधों की गंध या रसायन इन जीवों को दूर रखते हैं और आपको एक प्राकृतिक सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं आइए जानते हैं ऐसे 5 पौधों के बारे में जो सांपों-बिच्छुओं को आपके घर से दूर रखते हैं:
1. तुलसी (Holy Basil)
तुलसी का पौधा सिर्फ धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी बहुत उपयोगी है। इसकी तेज गंध सांपों और बिच्छुओं को बिलकुल पसंद नहीं आती। इसे लगाने के फायदे
- घर को सांपों से सुरक्षित रखने में सहायक
- हवा को शुद्ध करता है
- मच्छर और कीड़ों को दूर रखता है
- स्वास्थ्य और वास्तु के लिए शुभ

2. नीम (Neem)
नीम का पेड़ प्राकृतिक कीटाणुनाशक है। इसकी गंध और गुण सांपों, बिच्छुओं सहित कई अन्य जीवों को दूर रखने में मदद करते हैं। जानें इसके फायदे-
- जीवाणुरोधी, फंगलरोधी गुणों से भरपूर
- दरवाजे पर लगाने से मच्छर, जहरीले बिच्छू और बरसाती कीडे अंदर नहीं आते हैं।
- हवन और पूजा में उपयोगी
3. गेंदा का फूल (Marigold)
गेंदे के फूल की तेज गंध और उसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व सांपों और बिच्छुओं को पास नहीं आने देते। यह पौधा कीटप्रतिरोधक भी होता है, इसे लगाने के फायदे-
मच्छर और कीड़े भी दूर रहते हैं
सजावटी पौधा होने के साथ-साथ सुरक्षात्मक गुण
त्वचा संक्रमण में भी उपयोगी
4. लेमन ग्रास (Lemongrass)
लेमन ग्रास की नींबू जैसी गंध सांपों को दूर भगाती है। यह गंध सांपों की संवेदनशील सूंघने की शक्ति को प्रभावित करती है। इसे लगाने के फायदे-
- तनाव और चिंता कम करने वाला पौधा
- मच्छर भगाने में भी कारगर
- लेमन ग्रास टी सेहत के लिए लाभदायक

5. सर्पगंधा (Indian Snakeroot)
सर्पगंधा एक औषधीय पौधा है जिसका नाम ही बताता है कि यह सांपों से बचाने वाला पौधा है। इसकी जड़ से निकलने वाली गंध सांपों को नापसंद होती है। इसे घर पर क्यों लगाना चाहिए-
- सांपों से रक्षा
- आयुर्वेद में उच्च रक्तचाप और मानसिक रोगों के इलाज में प्रयोग
- नींद की समस्या में भी उपयोगी
इन पौधों को कहां लगाएं?
- घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर
- बगीचे की सीमाओं पर
- दीवारों और आंगन के आसपास
- कुएं, बोरवेल या पानी के टैंक के पास



Click it and Unblock the Notifications
