Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Kitchen Cleaning Tips: किचन की सफाई के लिए इस तरह करें पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल
हम हर 3 या 6 महीने में अपने टूथ ब्रश को बदलते हैं और पुराने टूथ ब्रश को फेंक देते हैं। लेकिन आप ऐसा न करें। पुराने टूथ ब्रश का इस्तेमाल आप किचन की कई चीजों का साफ करने के लिए कर सकते हैं। ऐसे में आपको किचन के बर्तनों, जालियों को साफ करने के लिए अलग से कोई ब्रश लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आइए जानते हैं टूथ ब्रश का इस्तेमाल आप किचन में किन-किन चीजों का साफ करने के लिए कर सकते हैं।

पुराने टूथ ब्रश का इस तरह करें इस्तेमाल
1. कुकर के ढक्कन को करें क्लीन
कुकर के ढक्कन की सफाई करना अक्सर एक बड़ा टास्क बन जाता है। उसकी सीटी में फंसे खाने को निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप कुकर के ढक्कन की सफाई करने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कुछ सैकेंड में आपके कुकर के ढक्कन में जमी गंदगी निकलकर साफ हो जाएगी।
2. किचन टाइल्स को चमकाएं
किचन के टाइल्स को साफ करने के लिए भी आप टूथ ब्रश का इस्तेमाल कर पाएंगे। टाइल्स के डिजाइन के बीच जमी गंदगी को निकालने में मदद कर सकता है।
3. किचन जाली को करें साफ सफाई
किचन के खिड़की की जाली में अक्सर में धूल, मिट्टी और तेल मसालों की चिकनाई जम जाती है। ऐसे में इसकी सफाई के लिए आप पुराने टूथ ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्रश की मदद से जाली की महीन जालियों का साफ करती हैं।
4. रसोई के छोटे सामान को साफ करना
रसोई के ऐसे बर्तन को जिन्हें साफ करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है जैसे पनीर ग्रेटर, लहसुन प्रेस, कद्दूकस, की सफाई के लिए आप टूथ ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. कंटेनरों से हटाए दाग
अगर आपके पास जिद्दी दाग वाले कंटेनर या प्लास्टिक स्टोरेज बॉक्स हैं, तो एक पुराना ब्रश उन्हें हटाने में मदद कर सकता है। आपको बस ब्रश पर बेकिंग सोडा और पानी का मिश्रण लगाना है। दाग वाले क्षेत्रों को तब तक जोर से रगड़ें जब तक कि दाग मिटने न लगें।
6. पानी की बोतलें और जार
पुराने ब्रश बोतल, जार या छोटे खुले मुंह के कंटेनर को साफ करने में मदद कर सकता है। ब्रश के ब्रिसल्स पर डिश सोप लगाएं। इसके बाद ब्रश को बोतल या जार में डालें और अंदरूनी सतहों को अच्छी तरह से साफ़ करें। किसी भी साबुन को हटाने के लिए बोतल या जार को पानी से अच्छी तरह धोएं।



Click it and Unblock the Notifications
