Latest Updates
-
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ
बारिश में फूलगोभी को घर बना लेते हैं खतरनाक कीड़े, पकाने से पहले ठीक से धोना न भूले
बरसात में घर के बड़े-बूढ़े अक्सर पत्ता गोभी और फूलगोभी खाने से मना करते हैं। क्योंकि इस मौसम में इन सब्जियों में कीड़े पनपने लगते हैं, जो आपके मुंह के जरिए दिमाग में पहुंचकर आपको खतरनाक बीमारी दे सकते हैं। यहां तक कि इस मौसम में फूल गोभी या पत्ता गोभी को अगर ठीक तरह से साफ नहीं किया गया तो इसमें मौजूद कीड़े गोभी में ही रह जाते है जो मुंह के जरिए आंतों में पहुंचते हैं और ब्लड फ्लो से दिमाग तक पहुंचकर आपको नुकसान पहुंचा सकते है।
इसलिए इस मौसम में गोभी बहुत सोच-समझकर खानी चाहिए। अगर आपको गोभी खाना बेहद पसंद हैं, तो आप घर पर कुछ बातों का ध्यान रखकर इस सब्जी को बना सकती है। आइए जानते हैं कि बरसात में गोभी को खाने से पहले किस तरह साफ करना चाहिए

इन चीजों में खूब इस्तेमाल होता है गोभी
बारिश में लोगों को बाहर का फूड खाने से अवॉइड करना चाहिए। बाहर मिलने वाले कई व्यंजनों जैसे
चाउमीन, बर्गर, मोमोज, स्प्रिंग रोल में पत्तागोभी का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए एक्सपर्ट बरसात में हमेशा बाहर का खाना अवॉइड करने की सलाह देते हैं।
अच्छे से गोभी को काटें
फूलगोभी को काटने के बाद अच्छे साफ करना चाहिए। फूल गोभी की पत्तियों को हटाने के बाद इस सब्जी को मीडियम साइज में काटें। आप चाहे तो हाथों से भी इन्हें अलग कर सकते हैं।
फूलगोभी को पानी में भिगोएं
सबसे पहले पानी गर्म करके इसमें नमक या बेकिंग सोडा डालकर फूलगोभी को उबालें। ऐसा करने से इसमें मौजूद बैक्टीरिया और कीड़े बाहर निकल आते हैं।
फूलगोभी पानी से धोएं
10-15 मिनट फूलगोभी को पानी में उबालने के बाद इसे पानी में छानकर साफ सुथरे बर्तन में बर्तन में रख लें।
अब पकाएं
फूलगोभी को अच्छे से सुखा लेने के बाद आप इसकी सब्जी बना लें और इसे अच्छी तरह पकाएं। सब्जी अधपकी न रह जाएं।



Click it and Unblock the Notifications