Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
How to protect biscuits from moisture : मानसून में नमकीन- बिस्कुट में आ जाती है सीलन? ऐसे स्टोर करें
How to protect biscuits from moisture :चाय के साथ Biscuit खाना कौन पसंद नहीं करता। बिस्कुट अगर करकरारे हो तो मजा आ जाता है और अगर सीले हुए हों तो बच्चे हों या बड़े तो उन्हें ना स्वाद आता है और ना ही मजा।
ज्यादा देर नमकीन, बिस्कुट और स्नैक्स खुले रहने के वजह से इनमें जल्दी सीलन आ जाती है। ऐसे में अक्सर लोग इन्हें सीलन से बचाने के लिए उपाय खोजते रहते हैं। इन्हें कैसे अच्छी तरह से स्टोर किया जाए और सीलन से बचाया जाए। खासतौर से बरसात के मौसम में स्नैक्स या नमकीन जैसी चीजें तुरंत सील जाती हैं। इससे खाने का स्वाद खराब हो जाता है।
भले ही आप इन्हें डिब्बे में बंद करके रखें थोड़ी बहुत नमी आ ही जाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब टेंशन छोड़कर इन सिंपल ट्रिक्स को जरूर अपनाएं।

कांच के एयरटाइट कंटेनर का प्रयोग करें
सर्दी व बरसात के मौसम में पैकेट बंद बिस्कुट में भी नमी पहुंच जाती है। इसलिए बिस्कुट और नमकीन को चाहे पैकेट बंद हो या खुले हुए, उन्हें हमेशा प्लास्टिक की बजाय कांच के एयरटाइट कंटेनर/डिब्बे में ही स्टोर करें। कांच के एयरटाइट डिब्बे में रखने से बिस्कुट तक हवा नहीं पहुंच पाती। जिससे बिस्कुट सीलने से बच जाते हैं।
नमी सोखने वाले सिलिकॉन पैकेट का इस्तेमाल करें
बिस्कुट को नमी से बचाने के लिए नमी सोखने वाले सिलिकॉन पैकेट का इस्तेमाल कर सकते हें। नमी को सोख करने वाले पैकेट किसी भी तरह के खाद्य पदार्थ को नमी से दूर रखने में बहुत ही असरकारक होते हैं।
एलुमिनियम फॉइल में बंद कर दें
क्या करें कि बिस्कुट में न पहुंचे नमी इस संदर्भ में एक और बेहतरीन तरीका है एलुमिनियम फॉइल पेपर का इस्तेमाल करें। चूंकि खुले हुए बिल्कुट पैकेटबंद बिस्कुट से जल्दी नमी सोख लेते हैं, अतः उन्हें स्टोर करते समय और ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें
बिस्कुट को नमी से बचाने के लिए बिस्कुट की नमी को दूर करने के लिए करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल। बेकिंग सोडा नमी सोखने का एक उपयुक्त माध्यम है। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने के लिए बारीक सूती कपड़े का इस्तेमाल करें।

ध्यान रखें
धूप में न सुखाएं: अक्सर मसाले, दाल, चावल धूप में सुखाए होंगे, लेकिन नमकीन को सीलने पर धूप में सुखाने से ये ठीक होने की बजाय खराब हो जाती है। धूप में नमकीन बिस्कुट को कभी नहीं सुखाना चाहिए। इससे स्नैक्स का स्वाद भी बदल जाएगा।
प्लास्टिक के डिब्बों में न रखें : ज्यादात्तर लोग प्लास्टिक के डिब्बों में नमकीन और बिस्कुट को रखते हैं। बारिश में स्नैक्स को रखने के लिए प्लास्टिक के डिब्बों की जगह कांच के जार का इस्तेमाल करें। प्लास्टिक के डिब्बों में नमकीन बिस्कुट जल्दी खराब हो सकते हैं, वहीं कांच के बर्तन में लंबे समय तक स्वाद अच्छा रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
