Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
शेफ पंकज भदौरिया ने बताया गंदे-चिकने गैस स्टोव को साफ करने की ट्रिक, मिनटों में चूल्हा बन जाएगा फिर से नया
खाना पकाते समय गैस स्टोव पर तेल, घी, सब्जी, दूध, चाय जैसी चीजें गिरने से गैस बर्नर ही नहीं बल्कि पूरा चूल्हा (Gas Stove) ही गंदा हो जाता है। जिसकी सफाई करना बहुत मुश्किल भरा टास्क बन जाता है।
ऐसे में कई बार चूल्हा भी खराब हो जाता है। जिसकी वजह काफी पैसे खर्च करके बाजार से गैस स्टोव को साफ करवाना पड़ता है।

तो आइये आज हम आपको गैस चूल्हा साफ करने के कुछ आसान टिप्स बताते हैं कि इन टिप्स को सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो के जरिये शेयर किया है।
बता दें कि पंकज भदौरिया तमाम तरह की टेस्टी डिश की रेसिपी के साथ ही किचन से रिलेटिड टिप्स एंड ट्रिक्स के वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं तो आइये जानते हैं गैस स्टोव को साफ करने के तरीकों के बारे में।
गैस स्टोव साफ करने का तरीका
* गैस बर्नर पर जमीं गंदगी और चिकनाई को साफ करने के लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा डालें।
* अब इस बेकिंग सोडा में विनेगर डालें और इसका पेस्ट बनाकर तैयार कर लें।
* इस पेस्ट को गैस बर्नर के चारों तरफ डाल कर फैला दें।
* बेकिंग सोडा और विनेगर के पेस्ट को बर्नर पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
* अब एक स्क्रब पैड से इसे रगड़ें और फिर कुछ समय के लिए छोड़ दें।
* अब गीले कपड़े या मैजिक वाइब से रगड़ कर पोछ लें।
* आपके गैस का बर्नर चमचमा उठेगा और इस पर जमीं गंदगी पूरी तरह से निकल जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
