Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कपड़ों के लिए कुछ इस तरह बनाएं होममेड स्टार्च स्प्रे
कपड़ों को आयरन करना यकीनन एक बहुत अधिक टाइम-टेकिंग और मेहनत भरा काम है। खासतौर से, कॉटन, लिनेन, बैम्बू और रेयॉन जैसे फैब्रिक के कपड़े बार-बार आयरन करने पर भी उतने क्रिस्पी नहीं होते हैं, जैसे कि हमें चाहिए होते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है स्टार्च स्प्रे बनाना।
घर पर स्टार्च स्प्रे बनाने से ना केवल कपड़ों पर आयरन अधिक स्मूथ तरीके से होती हैं, बल्कि कॉलर और प्लीट्स में क्रिस्पीनेस भी एड होती है। इतना ही नहीं, कपड़ों को स्टार्च करने से उन्हें लॉन्ग लास्टिंग बनाने में भी मदद करती है, क्योंकि स्टेन, गंदगी और पसीना कपड़े के रेशों में इतनी गहराई तक नहीं घुसते हैं इसलिए सफाई करना आसान हो जाता है। आप कपड़ों के लिए स्टार्च स्प्रे खुद घर पर भी बना सकते हैं।

यूं तो मार्केट में कपड़ों के लिए स्टार्च स्प्रे मिलते हैं। लेकिन ये आपकी पॉकेट पर भारी हो सकते हैं। ऐसे में पैसों की बचत करने और अपने कपड़ों की बेहतर तरीके के केयर करने के लिए आप कुछ आसान तरीकों को अपनाकर घर पर ही स्टार्च स्प्रे बनाएं-
कॉर्नस्टार्च और ठंडे पानी से बनाएं होममेड स्टार्च स्प्रे
कॉर्नस्टार्च और ठंडे पानी की मदद से एक बेहतरीन होममेड स्टार्च स्प्रे बनाया जा सकता है। इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
आवश्यक सामग्री
• 1 स्प्रे बोतल
• 1 बड़ा चम्मच कॉर्नस्टार्च
• 2 कप ठंडा पानी
• एसेंशियल ऑयल की 1 से 2 बूंदें
स्टार्च स्प्रे बनाने का तरीका-
• सबसे पहले एक बाउल में ठंड पानी और कॉर्नस्टार्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि यह अच्छी तरह घुल जाए। इससे मिश्रण का रंग दूधिया हो जाएगा।
• अगर आपको बहुत अधिक क्रिस्पी शर्ट पसंद है तो ऐसे में आप इसमें एक और बड़ा चम्मच कॉर्नस्टार्च डाल सकते हैं।
• अब आप इसमें एसेंशियल ऑयल डालकर मिक्स करें।
• अब आप तैयार मिश्रण को एक बोतल में डालें। अब आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
• कभी-कभी स्टार्च स्प्रे बोतल के नोजल को बंद कर देता है, तो मिश्रण को गर्म करने का प्रयास करें।
• स्टार्च को माइक्रोवेव सेफ बाउल या कप में डालें और मिश्रण के उबलने तक गरम करें। स्टार्च को पूरी तरह से ठंडा होने दें और इसे फिर से धुली हुई स्प्रे बोतल में वापस डालें।
• आप इस स्टार्च स्प्रे को एक अंधेरी व ठंडी अलमारी में रखें। आप चाहें तो इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं।
ऐसे करें होममेड स्टार्च स्प्रे का इस्तेमाल
• होममेड स्टार्च स्प्रे बनाने के बाद उसे इस्तेमाल करते समय आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स को अपनाना चाहिए-
• हमेशा इस्तेमाल से पहले स्टार्च स्प्रे बोतल को अच्छी तरह हिलाएं।
• स्टार्च स्प्रे सिंथेटिक कपड़ों पर अप्रभावी है। यह वास्तव में नेचुरल फैब्रिक पर अच्छी तरह काम करता है।
• कपड़े पर स्टार्च छिड़कने के बाद, आयरन करने के लिए कुछ सेकंड प्रतीक्षा करें ताकि स्टार्च फाइबर में प्रवेश कर सके।
• अपने आयरन के फेसप्लेट से स्टार्च को हटाने के लिए पहले आयरन को ठंडा होने दें। अब सफेद सिरके से एक कपड़े को गीला करें और बिल्ड-अप को पोंछ दें।
• घर पर बने स्प्रे स्टार्च से गहरे रंग के कपड़ों पर सफेद धब्बे पड़ सकते हैं। इसलिए थोड़ा सावधानी से इसका इस्तेमाल करें।
• स्टार्च लगे कपड़ों या लिनन को लंबे समय तक स्टोर न करें। वे फीके पड़ सकते हैं या कीड़ों को आकर्षित कर सकते हैं। लंबे समय के लिए ताजा साफ और बिना स्टार्च वाली वस्तुओं को स्टोर करें।
• अगर आपके पास कॉनस्टार्च नहीं है तो आप वोडका और डिस्टिल्ड वाटर को मिक्स करके भी एक बेहतरीन होममेड स्टार्च स्प्रे तैयार किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
