Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक बहुत फेमस है पतंग वाली रंगोली की डिजाइन, 10 मिनट में बन जाएंगी फटाफट
Makar Sankranti 2024 Rangoli Designs : मकर संक्रान्ति का पर्व एक बेहद ही विशेष महत्व रखता है। यह वह विशेष दिन होता है, जब सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। अर्थात् भगवान सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। यही कारण है कि लोग इस दिन विशेष रूप से सूर्य की पूजा और आराधना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अगर जल्दी उठकर सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है तो व्यक्ति को उनके सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। हालांकि, इस दिन सूर्य देव की पूजा करने के अलावा घर के आंगन में रंगोली बनाना भी काफी लाभदायी माना जाता है।
इससे घर में एक शुभता आती है। चूंकि अवसर मकर संक्रान्ति का है, इसलिए आप इस विशेष अवसर को मनाने के लिए कुछ खास तरह की रंगोली को बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ रंगोली के डिजाइन के बारे में बता रहे हैं-

पतंग और चरखी रंगोली
मकर संक्रान्ति के दिन आप पतंग और चरखी के डिजाइन की रंगोली बना सकती हैं। अपनी रंगोली को बेहद ही आकर्षक बनाने के लिए आप कई अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करें। इसके लिए पहले सफेद रंग से पतंग बना लें। अब आप इसके अंदर पीले, नीले, लाल व हरे रंगों का इस्तेमाल करें। इसी के साथ आप चरखी बनाएं और मकर संक्रान्ति लिखें।

थाली और चम्मच से बनाएं रंगोली
अगर आप एक आसान तरीके से रंगोली बनाना चाहते हैं तो थाली और चम्मच से रंगोली बनाएं। इसके लिए पहले एक थाली रखें और उसके चारों ओर रंगों से डॉट बनाएं। अब उसके साथ ही दूसरा डॉट बनाएं और उसे चम्मच की मदद से फैलाएं। रंगोली के डिजाइन के अंदर आप आसमान और पतंग की रंगोली बनाएं। यह बेहद ही आसान रंगोली है, जिसे आप कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं।

स्केल से बनाएं रंगोली
आप स्केल की मदद से भी एक बेहद ही खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए आप एक बिग स्केल लें और उसे जमीन पर रखें। अब उसके चारों ओर व्हाइट कलर से पतंग बनाएं। इसके अंदर आप अलग-अलग कलर से रंगोली को पूरा करें। अब इसे एक आर्टिस्टिक लुक देने के लिए आप उंगली या माचिस की तीली से डिजाइन उकेरें।

रंगोली में यूं खिले हर रंग
जब आप मकर संक्रान्ति के दिन रंगोली बना रही हैं तो आपको उस पर्व के हर रंग को उसमें उकेरने की कोशिश करनी चाहिए। आप पतंग व चरखी के अलावा मिठाइयां आदि भी रंगोली के डिजाइन में बनाएं। इसके लिए आप सबसे पहले थाली की मदद से एक सर्कल तैयार करें। अब सर्कल के दोनों साइड में पतंग की रंगोली बनाएं। उसी के साथ, आप चरखी बनाएं। रंगोली को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप सर्कल में ब्राइट कलर का इस्तेमाल करें। साथ ही, व्हाइट कलर से मिठाई बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।

बनाएं डॉट रंगोली
मकर संक्रान्ति पर आप डॉट रंगोली भी बना सकते हैं। इसमें आप डॉट डिजाइन में दोनों साइड पतंग व दीए का डिजाइन बनाएं। अब इसे एक रंगोली डिजाइन देने के लिए सर्कल बनाएं। अंदर आप मनपसंद खूबसूरत रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फूलों से बनाएं रंगोली
अगर आप मकर संक्रान्ति पर एक अलग तरह से रंगोली बनाना चाहते हैं तो फूलों की मदद से भी रंगोली बनाई जा सकती है। जरूरी नहीं है कि आप केवल पतंग का डिजाइन ही बनाएं। मकर संक्रान्ति आप पीकॉक डिजाइन भी बना सकते हैं। पत्तों व फूल की पत्तियों से बनी यह रंगोली देखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
