Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अचार बनाते समय ना करें ये गलतियां, वरना स्वाद और मेहनत हो जाएगी खराब
अचार का नाम सुनते ही हमें नानी और दादी के हाथ की बनाए हुए और चीनी मिट्टी के जार में बंद अचार की याद आ जाती है। लेकिन आजकल बाजार में डिब्बाबंद अचार आसानी से मिल जाता है। लेकिन घर के बने अचार के आगे डिब्बाबंद अचार का स्वाद कमत्तर ही लगता है।
वैसे घर पर अचार बनाना उतना मुश्किल काम भी नहीं है जितना हम सोचते है। बस समय की कमी की वजह से हम बाहर से अचार खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप अचार बनाने की तैयारियां कर रहे हैं, तो कुछ बातें है जिन्हें अचार डालते समय ध्यान में रखनी चाहिए।
अगर आप भी घर पर अचार बनाने की प्लानिंग बना रहे है, तो यहां जो हम बातें बता रहे है उन पर जरूर गौर करें। ताकि अचार बनाने की प्रक्रिया आपके लिए आसान हो जाए। और आप कई दिनों तक अपने परिवार के साथ अचार को चटकारे लेकर खा सकें।

अचार बनाते समय ना करें ये गलतियां
ताजी इंग्रेडिएंटट ही लें
अचार सिर्फ कैरी से नहीं बनता। आप चाहे तो अलग-अलग तरह के फलों और सब्जियों से अचार बना सकते हैं। लेकिन अचार बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि जिस भी चीज का आप अचार बनाए वो साफ और फ्रेश हो। अगर आप इसमें लो क्वालिटी वाले इंग्रेडिएंट डालेंगे तो इसका टेस्ट और इसका लुक वैसा नहीं हो पाएगा, जैसा आप चाहते है। एक साल से पुराने मसालों का भी अचार बनाते समय इस्तेमाल ना करें। बल्कि फ्रेश मसाले लें और उसे दरदरा करके ड़ालें। क्यूंकि बारीक पाउडर वाले मसालों का इस्तेमाल करने से अचार के तेल का रंग बिगड़ जाता है।
बहुत ज्यादा खट्टा ना करें
वैसे तो अचार बनाते समय उसे खराब होने से बचाने के लिए सिरका या नींबू का रस डालना जरूरी होता है, लेकिन इसके लिए आपको इन दोनों चीजों की सही मात्रा की जानकारी होनी भी बहुत जरूरी है। अन्यथा आपका अचार बहुत ज्यादा खट्टा हो सकता है।

ज्यादा नमक डालना
ज्यादा नमक की मात्रा भी अचार के टेस्ट और रंग को बिगाड़ सकती है। इसलिए अचार में ऐसे नमक का इस्तेमाल करें जिसमें आयोडिन की मात्रा कम हो। बल्कि आप सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक भी इस्तेमाल कर सकती है।
कम तेल डालना
अचार ड़ालते समय तेल की भी सही मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अन्यथा तेल खराब हो सकता है। दरअसल अचार में नमक और तेल मुख्य रूप से प्रिजरवेटिव्स के रूप में काम मे आते है जो कि अचार को खराब होने से बचाते है साथ ही साथ इनके बिना अचार का स्वाद भी गड़बड़ा जाता है। इसलिए तेल की मात्रा का पूरा ध्यान रखें।
अचार को समय से पहले छेड़ना
अचार बनाने की प्रक्रिया में प्यार और देखभाल समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। लेकिन लोग अक्सर जल्दी में होते हैं, और उसे खाने के उतावलेपन में वे अचार को अच्छी तरह से मैरीनेट नहीं होने देते हैं। इससे न केवल स्वाद खराब होता है बल्कि इसकी शेल्फ लाइफ भी कम हो जाती है।
गलत बर्तन का चुनाव
अचार बनाने के लिए ग्लास या सेरेमिक बाउल्स का ही इस्तेमाल ना करें। ना कि कॉपर, आयरन, जिंक या ब्रास के बर्तन का। क्यूंकि इनमें अचार ड़ालने से उसका स्वाद कड़वा हो सकता है। और इसे खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
