Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बारिश में Pet के हेयरफॉल से आप भी हैं परेशान, तो होममेड ट्रिक्स से पाएं छुटकारा
How to tackle dog shedding Monsoon : बारिश में हेयरफॉल की दिक्कते बढ़ जाती है, न सिर्फ इंसानों की बल्कि इस सीजन में डॉग्स के बालों का झड़ने लगते हैं। मानसून में नेचुरल प्रोसेस के तहत पालतू डॉग्स के पुराने, अनचाहे और कमजोर बाल गिर जाते हैं और उनकी जगह नये बाल आ जाते हैं। ऐसे में जिन घरों में पेट डॉग हैं, उनके लिए यह बहुत आफत भरा हो जाता है कि ये बाल घर के हर कोने से लेकर सोफा-कार सीट तक में फैले रहते हैं।

आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर आपके पेट डॉग के भी हेयरफॉल हो रहा है, तो इस सिचुएशन में आपको क्या करना चाहिए?
नियमित रूप से पेट को नहलाएं
पेट डॉग को रोजाना नहलाए, इससे स्किन में जमा डेड हेयर बाहर निकलेंगे। सही शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करने और बॉडी को रगड़ने के लिए सही टूल्स का इस्तेमाल करने से भी डॉग की स्किन पर जमा सारा मैल बाहर निकल आता है।
सही शैंपू का चुनाव
पेट डॉग के लिए ऐसा शैंपू लें जिसमें ओमेगा फैटी एसिड हो। ये बाल और स्किन को हाइड्रेट करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। इस तरह बाल झड़ना भी रुक जाता है।
रोजाना बालों को ब्रश करें
हर एनिमल के फर का कोटिंग अलग-अलग होता है और हर सीजन बदलने के साथ उनके बाल गिरकर नए आते हैं। ऐसे में उनके बालों को अच्छी तरह से ब्रश करें। रोजाना पेट्स के 4 से 5 मिनट के लिए ब्रश करने से वो न सिर्फ खुश रहते हैं बल्कि उनका ब्लड फ्लो अच्छा रहता है।
ह्यूमिडिफायर
बारिश में डॉग के हेयरफॉल की एक वजह नमी भी है। ह्यूमिडिफायर की मदद से डॉग हेयरफॉल की समस्या खत्म होती है और ये आपके कुत्ते की त्वचा को सूखा रखती है, जिससे खुजली और हेयरफॉल में राहत मिलती है।
अच्छी डाइट दें
कई बार डॉग्स में पोषण की कमी के वजह से भी उनकी स्किन पर असर पड़ता है। जिसका सीधा असर कुत्ते की त्वचा और बालों पर पड़ता है। अच्छी डाइट देने से भी उनकी न्यूट्रिशियन की कमी को पूरा किया जा सकता है। इससे हेयरफॉल में कमी आएगी।
एलर्जी भी हो सकती है वजह
कई बार किसी एलर्जी से भी डॉग में एलर्जी हो जाती है। एलर्जी होने पर डॉग खुजली करते हैं और बाल निकलने लगते हैं। ऐसा कुछ हो तो तुरंत डॉक्टर से दिखाएं ताकि समय पर उसका इलाज हो सकें।



Click it and Unblock the Notifications
