Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Monsoon Tips : बरसात में भी 10 मिनट में सूख जाएंगे गीले कपड़े, बस ट्राय करें ये 3 हैक्स
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या होती हैं कि गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते हैं। हाथ से धुले कपड़े तो छोड़िए, वॉशिंग मशीन में सुखाने के बाद भी कपड़ों को सूखने में दो से तीन दिन लग जाते हैं। दरअसल, बारिश में धूप कई-कई दिनों तक नहीं निकलती है और मौसम में नमी के वजह से कपड़ों को सुखने में काफी समस्या लग जाता हैं। कई बार नमी बने रहने से कपड़ों से सीलन की बदबू भी आने लगती है।
कहीं भी जाना हो तो पहनने के लिए जरूरी कपड़े ही नहीं होते पहनने के लिए तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान से ट्रिक्स बता रहे हैं, जो कपड़ों को बिना धूप के ही कम समय में सुखा देंगे।

कपड़ों को अच्छी तरह से फैला लें
कुछ लोगों के पास फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन होता है. आपके पास ऐसा ही वॉशिंग मशीन है तो आप कपड़े धुलने के बाद उसे दो-तीन बार रिंस और स्पिन कर लीजिए। इससे पानी निकल जाएगा। अब सभी कपड़ों को अच्छी तरह से फैला लें और पंखा चला दें। रात भर में आपके कपड़े अच्छी तरह से सूख जाएंगे।
ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल
बारिश में घर के अंदर की नमी आपके स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद परेशान करने वाली हो सकती है। मानसून में सूखे कपड़े मिलना मुश्किल हो सकता है, तो इसके लिए आप ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
हैंगर में टांगे
गीले कपड़ों को अच्छी तरह से फैलाकर रस्सी पर डालें, फिर कपड़े फैलाएं ताकि हवा सही से लगती रहे। कपड़ों को जल्दी सुखाने के लिए हैंगर में टांगें। इससे कपड़े आपस में चिपकते नहीं और हवा लगने से जल्दी सूखते हैं। बीच-बीच में कपड़ों को पलटते रहें, इससे ये जल्दी सूख जाएंगे।
आयरन करें
आमतौर पर हम सभी अपने कपड़े पूरी तरह से सूखने के बाद आयरन का इस्तेमाल करते हैं लेकिन जब बारिश में कपड़े हल्के गीले हो तो सुखाने के लिए आयरन का इस्तेमाल करें।
हेयर ड्रायर का इस्तेमाल
कहीं बाहर जा रहे हैं और कपड़े सूखे नहीं हैं तो आप हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कपड़ों को सुखाने के लिए कर सकते हैं। यह सबसे आसान तरीका है।



Click it and Unblock the Notifications
