Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
Mothers Day: मदर्स डे पर अपनी मां को देना चाहते है सरप्राइज, इस तरह घर को करें डेकोरेट
मदर्स डे को मां के लिए स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं, तो आपको कोई बड़ी प्लेनिंग करने की जरूरत नहीं है। मां हमारे छोटे-छोटे एफर्ट में ही बहुत खुुश हो जाती है। ऐसे में इस साल मदर्स डे सेलिब्रेट करने के लिए क्यों न हम अपने घर को रि-डेकोरेट करें।
घर में कुछ बदलावों के साथ, आप एक सुंदर और आरामदेह जगह बना सकते हैं, जिसमें आपकी मां अपना समय बिताना पसंद करेगी। या फिर घर में कुछ ऐसे बदलाव करें जो उनके दिल को छु जाएं। आइए आपके घर को सजाने के लिए कुछ रचनात्मक और बजट के अनुकूल आइडियाज पर नजर डालते हैं।

मदर्स डे पर घर का मेकओवर करने के टिप्स
1. मां के बेड की साइड टेबल या लिविंग रूम की कॉफी टेबल को डेकोरेट करें। आप उनपर अपनी मां के लिए नए पौधे रख सकते हैं या बुके, बुके भी एक छोटे से नॉट के साथ रख सकते हैं।
2. अगर आपकी मां बहुत दिनों से घर के किसी फर्नीचर को रिपेयर करवाने के लिए कह रही हैं तो ये सही समय है उनकी इस बात को पूरा करने का। आप घर के डैमेज फर्नीचर को रिपेयर कर सकते हैं या फिर अगर आपका बजट है तो नए फर्नीचर बी खरीद सकते हैं।
3. इस खास दिन के लिए समय रहते अपनी मां के कमरे को सजाकर उन्हें सरप्राइज दें। आप उनके कमरे को गुब्बारों, लाइट्स, से सजा सकते हैं। उन्हें ये सरप्राइज जरूर पसंद आएगा।
4. अगर आपकी मां को पढ़ना पसंद है तो अपने घर के किसी भी हिस्से में पढ़ने के लिए एक छोटा सा साफ-सुथरा कॉर्नर बना लें। अगर उनका कोई अन्य शौक है, तो इस दिन कस्टम फ़र्नीचर और एक्सेसरीज़ के साथ एक आरामदायक हॉबी ज़ोन को तैयार करें।
5. अपने घर के एक खाली वॉल को एक्ट्रेक्टिव बनाएं। इस वॉल पर अपनी मां की पसंद की कोई पेंटिंग करें या फिर अलग-अलग तस्वीरों से अपने वॉल को सजाएं। उनकी पसंद की फैमिली फोटोज को फ्रेम करवाकर दिवार पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
