Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
भीषण गर्मी में भी बिना AC- कूलर के घर रहेगा ठंडा, अपनाएं ये आसान नेचुरल तरीके
अप्रैल महीने में ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी भी जारी कर दी है। ऐसे में लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, लेकिन कई बार घर के अंदर भी राहत महसूस नहीं होती।
हर किसी के पास एसी या कूलर जैसी सुविधाएं नहीं होतीं, ऐसे में जरूरी है कि हम कुछ ऐसे घरेलू उपाय अपनाएं, जो बिना ज्यादा खर्च किए कमरे को ठंडा रखने में मदद करें।

1. ब्लैकआउट कर्टेन्स और ब्लाइंड्स लगाएं
तेज धूप की वजह से कमरे जल्दी गर्म हो जाते हैं। ऐसे में खिड़कियों पर मोटे कपड़े या ब्लाइंड्स लगाएं जो सूरज की रोशनी को अंदर आने से रोकते हैं। चाहें तो इन पर पानी का छिड़काव कर सकते हैं जिससे ठंडक बनी रहती है।
2. छत पर चूने की पुताई कराएं
सफेद रंग की वजह से चूना सूरज की किरणों को परावर्तित करता है। यह न केवल सस्ता उपाय है बल्कि घर को ठंडा रखने में बेहद असरदार भी है।
3. ग्रीन शेड नेट्स और वाटरप्रूफिंग का सहारा लें
शेड नेट्स छत पर लगाकर गर्मी की तीव्रता को कम किया जा सकता है। वहीं, वाटरप्रूफिंग से छत पर एक एक्स्ट्रा इन्सुलेशन लेयर बनती है, जिससे गर्मी अंदर नहीं पहुंचती।
4. एग्जॉस्ट फैन का करें इस्तेमाल
कमरे में गर्म हवा को बाहर निकालने के लिए एग्जॉस्ट फैन बेहद कारगर होता है। इससे ताजा हवा का प्रवाह बना रहता है और वातावरण ठंडा रहता है।
5. छत पर पानी का छिड़काव करें
शाम को छत पर पानी डालने से भाप के रूप में गर्मी उड़ जाती है और रात भर कमरे ठंडे रहते हैं।
6. इनडोर प्लांट्स लगाएं
NASA की एक रिपोर्ट के अनुसार, इनडोर पौधे न केवल हवा को शुद्ध करते हैं, बल्कि वातावरण को ठंडा भी रखते हैं। एलोवेरा, स्पाइडर प्लांट और स्नेक प्लांट जैसे पौधे गर्मियों में खास मददगार होते हैं।
7. कमरे में बाल्टियों में पानी भरकर रखें
यह एक बेहद साधारण लेकिन असरदार तरीका है। पानी वाष्प बनकर नमी फैलाता है जिससे वातावरण में ठंडक बनी रहती है।
8. कम वॉट के बल्ब और हल्के पर्दे
ज्यादा वॉट के बल्ब कमरे को और गर्म करते हैं। ऐसे में LED बल्ब और हल्के रंगों वाले पर्दों व चादरों का इस्तेमाल करें, जो कम गर्मी पैदा करते हैं।
9. ठंडे पानी से पोछा लगाएं
दिन में एक या दो बार ठंडे पानी से फर्श पर पोछा लगाने से भी कमरे का तापमान तुरंत कम होता है।
10. रूफटॉप और वर्टिकल गार्डन का विकल्प
अगर आपके पास समय और संसाधन हैं तो छत पर या दीवारों पर पौधे लगाकर गार्डन तैयार करें। यह गर्मी को अवशोषित कर प्राकृतिक ठंडक प्रदान करता है।
अतिरिक्त सुझाव
- सुबह 5 से 8 और रात 8 से 10 बजे तक खिड़कियां खुली रखें ताकि ताजी हवा आ सके।
- दोपहर में खिड़कियां बंद रखें और खस के परदे लगाएं जिन पर पानी डालते रहें।
- कमरे से फालतू सामान हटा दें ताकि हवा का प्रवाह बना रहे।
- कूलर इस्तेमाल कर रहे हों तो उसे छाया में रखें और पानी में बर्फ डालें।
इन उपायों को अपनाकर आप गर्मियों में भी अपने घर को आरामदायक और ठंडा रख सकते हैं - वो भी बिना ज्यादा खर्च किए।



Click it and Unblock the Notifications