Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
पुराने घड़े को फेंकें नहीं बल्कि इस तरह इस्तेमाल करने से मिलेगा फ्रिज से भी ज्यादा ठंडा पानी
How to Keep Water Cool in an Old Clay Pot : गर्मियों का मौसम शुरू होते ही ठंडे पानी की जरूरत बढ़ जाती है। कई लोग पानी ठंडा करने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ लोग अब भी मटके के पानी को प्राथमिकता देते हैं। मटके का पानी न केवल प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है बल्कि स्वाद में भी मीठा लगता है। हालांकि, समय के साथ मटका पुराना हो जाता है, जिससे पानी उतना ठंडा नहीं रहता। ऐसे में कुछ खास उपाय अपनाकर आप अपने पुराने मटके का पानी भी ठंडा रख सकते हैं।

पुराने मटके में ठंडा पानी पाने का तरीका
अगर आपका मटका पुराना हो गया है और उसमें रखा पानी ठंडा नहीं हो रहा है, तो नया मटका खरीदने की जरूरत नहीं। आप इस आसान नुस्खे को अपनाएं:
मटके को भिगोएं - सबसे पहले मटके को पानी से अच्छी तरह भिगो दें।
नमक और स्कॉच ब्राइट का इस्तेमाल करें - मटके की बाहरी सतह पर एक चम्मच नमक छिड़कें और स्कॉच ब्राइट से हल्के हाथों से रगड़ें। इससे मटके के बंद हो चुके छोटे-छोटे छिद्र खुल जाएंगे, जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होगा और पानी फिर से ठंडा होने लगेगा।
अंदर से भी साफ करें - मटके के अंदर एक चम्मच नमक और थोड़ा पानी डालें। हालांकि, अंदर स्कॉच ब्राइट से न रगड़ें। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें, जिससे अंदर के छिद्र भी खुल जाएं।
धोकर सुखाएं - 15 मिनट बाद मटके को साफ पानी से तीन-चार बार धो लें और अच्छे से सुखाकर उसमें पानी भरें। अब आपका मटका फिर से ठंडा पानी देने के लिए तैयार है।
मटके को ठंडा रखने के अतिरिक्त उपाय
सूती कपड़े से लपेटें - ज्यादा गर्मी के कारण मटका भी गरम होने लगता है, जिससे पानी ठंडा नहीं रहता। ऐसे में मटके को सूती कपड़े से लपेट दें और इसे दिन में कुछ बार गीला करें। इससे मटके का पानी ठंडा बना रहेगा।
मटके को स्टैंड पर रखें - मटके को सीधे जमीन पर न रखें, क्योंकि गर्म सतह के संपर्क में आने से यह गर्म हो सकता है। मटके के नीचे स्टैंड, मिट्टी का बर्तन या गीला कपड़ा रखने से पानी ठंडा बना रहेगा।
मटका खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें
- हमेशा पक्का घड़ा खरीदें, क्योंकि यह पानी को अधिक ठंडा रखता है।
- मटके की मजबूती जांचने के लिए उस पर हल्की थपकी दें - अगर तेज और स्पष्ट आवाज आती है, तो वह पक्का घड़ा है।
- इन आसान उपायों से आप गर्मियों में भी मटके का ठंडा और ताजा पानी पी सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
